Xiaomi का दावा, जनवरी में बेचेंगे 10 लाख Redmi Note 7 स्मार्टफोन

कंपनी के प्रबंधक ने हाल ही में इस बात का विश्वास जताया है कि कंपनी जनवरी माह में रेडमी नोट 7 के 10 लाख यूनिट बेच देगी।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 15 जनवरी 2019 16:32 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है Redmi Note 7 में
  • चीनी मार्केट में रेडमी नोट 7 की कीमत है 999 चीनी युआन
  • 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आया Xiaomi Redmi Note 7

Xiaomi का दावा, जनवरी में बेचेंगे 10 लाख Redmi Note 7 स्मार्टफोन

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने 'Redmi by Xiaomi' सब ब्रांड के अंतर्गत Redmi Note 7 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के प्रबंधक ने हाल ही में वेबसाइट वीबो पर इस बात का विश्वास जताया है कि कंपनी जनवरी माह में रेडमी नोट 7 के 10 लाख यूनिट बेच देगी। Redmi Note 7 हैंडसेट ट्विलाइट गोल्ड, ब्लू और ब्राइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। रेडमी नोट 7 में वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, दो रियर कैमरे, पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का सेंसर और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Xiaomi के प्रोडक्ट मैनेजर वॉन्ग तेंग थॉमस (Wang Teng Thomas) ने एक ग्राहक के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जनवरी माह में केवल 1 मिलियन यूनिट ही उपलब्ध हैं और इन्हें बेचना कंपनी के लिए मुश्किल नहीं है। एक अगल पोस्ट में वॉन्ग तेंग ने इस बात से भी पर्दा उठाया कि Redmi ब्रांड को स्थापित करने के बाद अब कंपनी के मी ब्रांड का ध्यान फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर केंद्रित होगा।

रेडमी नोट 7 को पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया था। चीनी मार्केट में Redmi Note 7 की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,200 रुपये) है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

हैंडसेट के तीन रैम वेरिएंट उतारे गए हैं, 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Note 7, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
  2. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  3. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
  5. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  6. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  7. Airtel ने नॉर्थ इंडिया में मजबूत किया 5G नेटवर्क, 77 जिलों में लगाए 2,900+ साइट्स
  8. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  9. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  2. Airtel ने नॉर्थ इंडिया में मजबूत किया 5G नेटवर्क, 77 जिलों में लगाए 2,900+ साइट्स
  3. Elon Musk की स्टारलिंक को भारत में लगा झटका, सर्विस के लॉन्च में हो सकती है देरी!
  4. Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
  6. Amazfit Bip Max स्मार्टवॉच लॉन्च, 4GB स्टोरेज के साथ 20 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  7. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  8. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  9. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  10. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.