8,477 रुपये सस्ती कीमत में मिल रहा Redmi Note 13 Pro 5G, ये है पूरी डील

Redmi Note 13 Pro 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट Amazon पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जनवरी 2025 18:09 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 13 Pro 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Redmi Note 13 Pro 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Note 13 Pro 5G में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।

Redmi Note 13 Pro 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 13 Pro 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट Amazon पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। अमेजन पर कीमत में कटौती और बैंक ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत भी हो सकती है। यहां हम आपको Redmi Note 13 Pro 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Note 13 Pro 5G Price & Offers


Redmi Note 13 Pro 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 19,272 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि भारतीय बाजार में जनवरी, 2024 में 25,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1750 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 17,522 रुपये हो जाएगी। लॉन्च कीमत के हिसाब से यह फोन 8,477 रुपये सस्ता मिल रहा है।


Redmi Note 13 Pro 5G Specifications


Redmi Note 13 Pro 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1220x2712 पिक्सल और 1,800 nits पीक ब्राइटनेस है। Note 13 Pro 5G में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6 और एनएफसी सपोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। Note 13 Pro 5G में 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Note 13 Pro 5G के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में IP68 रेटिंग है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। डाइमेंशन की बात करें तो Note 13 Pro 5G की लंबाई 161.2mm, चौड़ाई 74.3mm, मोटाई 8mm और वजन 187 ग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.