Redmi Note 13 4G सीरीज 5000mAh बैटरी और 12GB तक रैम के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Redmi Note 13 (4G) मॉडल बेस 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और टॉप-ऑफ-द-लाइन 8GB + 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 जनवरी 2024 21:16 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 13 4G और 5G सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है
  • दोनों में 6.67 इंच का FHD+ (2400 x 1080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है
  • Redmi Note 13 4G सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के साथ एक Pro मॉडल आता है

Redmi Note 13 4G

Photo Credit: Redmi

Xiaomi ने सोमवार को ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 13 सीरीज को लॉन्च किया है। लाइनअप में दो नए 4G डिवाइस के जोड़े जाने से अब इसमें कुल पांच स्मार्टफोन हैं, जिनमें अन्य तीन 5G मॉडल हैं। 4G मॉडल्स की बात करें, तो इनमें Redmi Note 13 और Note 13 Pro शामिल हैं। LTE और 5G मॉडल्स में मुख्य अंतर चिपसेट का है। इसके अलावा, कुछ अन्य छोटे अंतर शामिल हैं। Redmi Note 13 4G सीरीज में 5000mAh बैटरी मिलती है। दोनों 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले पैनल से लैस हैं।
 

Redmi Note 13 (4G) series prices

स्टैंडर्ड मॉडल बेस 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और टॉप-ऑफ-द-लाइन 8GB + 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी आता है, जिनकी कीमत 179 यूएस डॉलर (करीब 14,800 रुपये) से शुरू होती है। डिवाइस को मिडनाइट ब्लैक, मिंट ग्रीन, आइस ब्लू या ओशियन सनसेट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

दूसरी ओर, Redmi Note 13 Pro को 8GB + 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है और इसकी कीमत 250 यूएस डॉलर (करीब 20,000 रुपये) से शुरू होती है। फोन को मिडनाइट ब्लैक, लैवेंडर पर्पल या फॉरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
 

Redmi Note 13 (4G) series specifications

Redmi Note 13 (4G) सीरीज में Android 13 पर आधारित MIUI 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलता है और दोनों में 6.67 इंच का FHD+ (2400 x 1080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्टैंडर्ड मॉडल का पैनल 1800 nits की पीक ब्राइटनेस कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है, जबकि Pro मॉडल का डिस्प्ले पैनल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और 1300 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। चिपसेट में भी अंतर शामिल है। जहां एक ओर स्टैंडर्ड मॉडल में Qualcomm Snapdragon 685 चिपसेट मिलता है, Redmi Note 13 Pro में MediaTek Helio G99-Ultra SoC शामिल है, दोनों चिपसेट को LPDDR4x पैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। 
Advertisement
 

Redmi Note 13 Pro (4G)


दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट्स शामिल है, जिनमें 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड यूनिट और एक 2-मेगापिक्सल का मैक्रो स्नैपर शामिल है। हालांकि, स्टैंडर्ड मॉडल 108-मेगापिक्सल मेन सेंसर, जबकि Pro मॉडल 200-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर से लैस है। दोनों मॉडल्स में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है, जिसे सेंटर होल-पंच कटआउट के अंदर फिट किया गया है।

Redmi Note 13 और Note 13 Pro, दोनों में 5,000mAh की बैटरी शामिल है, लेकिन वेनिला वेरिएंट 33W, जबकि Pro वेरिएंट 67W चार्जिंग सपोर्ट करता है। दोनों ही फोन 3.5mm हेडफोन जैक, डॉल्बी एटमॉस-समर्थित डुअल स्टीरियो स्पीकर, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉ और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। इसके अलावा, दोनों को धूल और पानी के छीटों से बचाव के लिए IP54 रेट किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.