Redmi Note 13 Pro 4G, POCO M6 Pro 4G आया IMDA सर्टिफिकेशन पर नजर, जल्द होंगे लॉन्च

Redmi Note 13 Pro 5G में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले है जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 SoC पर काम करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 नवंबर 2023 16:21 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 13 Pro 5G में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले है।
  • Redmi Note 13 Pro 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Redmi Note 13 Pro 5G में 5,000mAh की बैटरी है।

Redmi Note 12 Pro 5G

Photo Credit: Redmi

Xiaomi ने कुछ हफ्ते पहले चीन में Redmi Note 13 सीरीज लॉन्च की थी। अब चीनी टेक दिग्गज Redmi Note 13 4G मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Xiaomi का नया स्मार्टफोन हाल ही में मॉडल नंबर 23117RA68G के साथ IMEI डाटाबेस में देखा गया था। बताया जा रहा है कि फोन को Redmi Note 13 Pro 4G के तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

इसी स्मार्टफोन को हाल ही में FCC सर्टिफिकेशन भी मिला है। FCC लिस्टिंग से फोन के सॉफ्टवेयर वर्जन का पता चला है। इसके अलावा सर्टिफिकेशन डॉक्यूमेंट्स से कंफर्म हुआ है कि वही स्मार्टफोन POCO M6 Pro 4G के तौर पर भी लॉन्च हो सकता है। अब हाल में पता चला है कि Redmi Note 14 Pro 5G को IMDA सर्टिफिकेश मिला है।


Redmi Note 13 Pro 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


IMDA सर्टिफिकेशन से फोन का मॉडल नंबर 23117RA68G पता चलता है। हालांकि, सर्टिफिकेशन में फोन के पूरे नाम का खुलासा नहीं है। IMDA लिस्टिंग से यह भी कंफर्म हुआ है कि Redmi Note 13 Pro 4G में NFC सपोर्ट होगा। FCC सर्टिफिकेशन से भी यही जानकारी सामने आई। इसके अलावा FCC सर्टिफिकेशन ने कंफर्म किया है कि फोन में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा। फिलहाल Xiaomi की ओर से Redmi Note 13 Pro 4G की लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, फोन को कुछ सर्टिफिकेशन मिले हैं तो इससे जल्द लॉन्च का सुझाव मिलता है।

Redmi Note 13 Pro 4G की कीमत Redmi Note 13 Pro 5G वेरिएंट से कम हो सकती है। आपको बता दें कि Redmi Note 13 Pro 5G में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले है जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 SoC पर काम करता है। फोन में 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज है। फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 यूजर इंटरफेस के साथ आता है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 67W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.