Redmi Note 11S कई सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट! जल्द हो सकता है लॉन्च...

Redmi Note 11S स्मार्टफोन कथित रूप से कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि Xiaomi इस स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च करने पर काम कर रही है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2021 11:42 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11S के स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है
  • मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ आ सकता है रेडमी नोट 11एस फोन
  • साल 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है रेडमी नोट 11एस
Redmi Note 11S स्मार्टफोन कथित रूप से कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि Xiaomi इस स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च करने पर काम कर रही है। कंपनी ने Redmi Note 11 सीरीज़ को चीन में अक्टूबर महीने में लॉन्च किया था, जिसमें Redmi Note 11, Redmi Note Pro और Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन शामिल थे। Redmi Note 11 5G फोन को भारत में Redmi Note 11T के रूप में लॉन्च किया। वहीं, अब Redmi Note 11S स्मार्टफोन इस महीने ऑनलाइन स्पॉट किया गया है, जिससे संकेत मिले हैं कि यह फोन मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ आ सकता है।

टिप्सटर अभिषेक यादव द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, मॉडल नंबर 220111TSI फोन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। ठीक इसी तरह मॉडल नंबर 2201117SG व Redmi Note 11S नाम के साथ NTBC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इसी के साथ 2201117TG, 2201117TY और 2201117SY मॉडल नंबर EEC सर्टिफिकेशन साइट पर दिख चुके हैं।

इन लिस्टंग के जरिए केवल मॉडल नंबर और NTBC वेबसाइट पर नाम ही सामने आए हैं, लेकिन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन पुरानी रिपोर्ट्स में सामने आ चुके हैं। दिसंबर में सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि रेडमी नोट 11एस फोन तीन अलग कोडनेम के साथ आएगा, जो होंगे Viva, Vida और Miel_pro।

रिपोर्ट के अनुसार, रेडमी नोट 11एस फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें मार्केट के आधार पर 108 मेगापिक्सल का Samsung HM2 कैमरा या फिर 64 मेगापिक्सल का OmniVision OV6480 प्राइमरी कैमरा मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का OV02A मैक्रो कैमरा मिलेगा। Xiaomi ने फिलहाल इन डिवाइस से जुड़ी जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फोन साल 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च कर दिए जाएंगे।। बता दें, Redmi Note 10 सीरीज़ को मार्च 2021 में लॉन्च किया गया था।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  3. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लाई बिना बिजली, बिना Wi-Fi चलने वाला सिक्योरिटी कैमरा! सोलर पावर से लैस, जानें कीमत
  2. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  3. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
  5. टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, पहले वर्ष में 500 यूनिट्स से कम की सेल्स
  6. पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद
  7. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  8. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  9. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  10. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.