Redmi Note 11 Pro 4G के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक! 26 जनवरी को लॉन्च होगी सीरीज़

Redmi Note 11 सीरीज में कंपनी पांच स्मार्टफोन मॉडल पेश कर सकती है जो कि Redmi Note 11, Note 11S, Note 11 Pro 4G, Note 11 Pro 5G और Note 11 Pro+ 5G हो सकते हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जनवरी 2022 10:40 IST
ख़ास बातें
  • फोन के रियर में क्वाड कैमरा होगा जिसमें 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा।
  • Redmi Note 11 Pro 4G में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले पैनल होगा।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा फोन में होगा।

Redmi Note 11 Pro 4G में पावर के लिए 5,000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा।

Redmi Note 11 सीरीज का लॉन्च 26 जनवरी के लिए कन्फर्म हो गया है। Redmi Note 11 सीरीज में कंपनी पांच स्मार्टफोन मॉडल पेश कर सकती है जो कि Redmi Note 11, Note 11S, Note 11 Pro 4G, Note 11 Pro 5G और Note 11 Pro+ 5G हो सकते हैं। इनमें से Redmi Note 11 Pro 4G के स्पेसिफिकेशन एक टिप्स्टर ने लीक किए हैं। टिप्स्टर के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच की एमोलेड स्क्रीन होगी जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ होगा। फोन में क्वाड कैमरा सेटअप होगा जिसका प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल का हो सकता है। फोन के कथित स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

Redmi Note 11 सीरीज में कंपनी पांच मॉडल लॉन्च कर सकती है जिसमें से Redmi Note 11 Pro 4G के स्पेसिफिकेशन जाने माने टिप्स्टर योगेश बरार ने शेयर किए हैं। रेडमी की नोट 11 सीरीज के इस मॉडल में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। स्मार्टफोन में मीडियाटेक प्रोसेसर बताया जा रहा है और 256 जीबी तक की UFS 2.2 स्टोरेज बताई गई है। 
Advertisement

इसके स्पेसिफिकेशन डीटेल्स में कहा गया है कि फोन के रियर में क्वाड कैमरा होगा जिसमें 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर भी होंगे। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में MediaTek Helio G96 SoC दिया जाएगा जिसे 6GB, 8GB रैम और 64GB, 128GB स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है। Redmi Note 11 Pro 4G में पावर के लिए 5,000mAh की बैटरी पैक्ड होगी जिसके साथ कंपनी 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दे सकती है। इसके ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 11 ऑपरेटेड होगा जिसमें टॉप पर MIUI 13 स्किन होगी। 

Redmi Note 11 Pro 5G में भी लगभग यही स्पेसिफिकेशन्स बताई गई हैं। दोनों वर्जन में केवल प्रोसेसर का अंतर देखने को मिल सकता है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह Qualcomm Snapdragon 690 SoC से लैस हो सकता है। इसके कैमरा सेटअप में ट्रिपल कैमरा होंगे जिसमें 2 मेगापिक्सल का एक चौथा सेंसर नहीं दिया जाएगा। बाकी कैमरा कंफिग्रेशन Redmi Note 11 Pro 4G के जैसी ही होगी। सीरीज को 26 जनवरी को लॉन्च किया जा रहा है। उसके पहले इस सीरीज के अन्य मॉडल्स के बारे में भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  5. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  6. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  7. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  8. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  9. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.