Redmi K90 होगा अलगा फ्लैगशिप-किलर? 7100mAh बैटरी, Bose डुअल स्पीकर्स के साथ 23 अक्टूबर को होगा लॉन्च

Redmi ने टीजर्स के जरिए बताया है कि Redmi K90 में कोल्ड फोर्जिंग मेटल डिजाइन इस्तेमाल किया गया है, जिसमें मेटल को हाई प्रेशर में प्रेस करके फ्रेम तैयार किया जाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2025 18:26 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K90 में नया Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है
  • फोन 6.59 इंच OLED डिस्प्ले और 7,100mAh की बड़ी बैटरी से लैस होगा
  • फोन में 2.5x टेलीफोटो लेंस होगा और यह Android 16-बेस्ड HyperOS 3 पर चलेगा

Photo Credit: Redmi

Redmi ने अपने आने वाले Redmi K90 स्मार्टफोन के मुख्य फीचर्स का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने कुछ नए पोस्टर्स रिलीज कर इसके डिजाइन, डिस्प्ले और बैटरी से जुड़ी जानकारी शेयर की। Redmi K90 को नया Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलेगा। फोन में 7,100mAh की बड़ी बैटरी, 2.5x टेलीफोटो कैमरा लेंस और iPhone 17 जैसा कोल्ड-फोर्जिंग डिजाइन दिया गया है। फोन 23 अक्टूबर को लॉन्च होगा।

Redmi ने टीजर्स के जरिए बताया है कि Redmi K90 में कोल्ड फोर्जिंग मेटल डिजाइन इस्तेमाल किया गया है, जिसमें मेटल को हाई प्रेशर में प्रेस करके फ्रेम तैयार किया जाता है। इस प्रोसेस की वजह से फोन का मिड-फ्रेम ज्यादा ड्यूरेबल और प्रीमियम फील देता है। डिजाइन के मामले में यह अपने पिछले मॉडल्स से पूरी तरह अलग नजर आता है।

फ्रंट की बात करें तो Redmi K90 में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 94% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। चारों साइड्स पर पतले और बराबर साइज के बेजल्स दिए गए हैं। कंपनी ने रिजॉल्यूशन कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन मिलेगा।

Redmi K90 में Bose डुअल सिमेट्रिकल स्पीकर्स मिलेंगे, जबकि K90 Pro Max में 2.1 चैनल रियर-फेसिंग स्पीकर सेटअप दिया गया है। कैमरे के लिए Redmi ने बताया है कि डिवाइस में 2.5x टेलीफोटो लेंस होगा, हालांकि अभी इसके सेंसर डिटेल्स शेयर नहीं की गई हैं।

Redmi K90 को 7,100mAh की बड़ी बैटरी से पावर मिलेगी, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में वायरलेस चार्जिंग मौजूद नहीं होगी। डिवाइस Android 16 पर आधारित HyperOS 3 स्किन के साथ आएगा। फोन तीन कलर ऑप्शंस - White, Light Blue और Purple ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

Advertisement

Redmi K90 में कौन-सा प्रोसेसर दिया गया है?

Redmi K90 में नया Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है।

Redmi K90 की डिस्प्ले साइज और क्वालिटी क्या है?

फोन में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 94% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो है।

Redmi K90 की बैटरी कितनी बड़ी है और चार्जिंग कैसी है?

इस फोन में 7,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि, इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं होगा।

Advertisement

कैमरा सेटअप में क्या खास है?

Redmi K90 में 2.5x टेलीफोटो लेंस दिया गया है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इसके मेन कैमरा सेंसर की जानकारी शेयर नहीं की है।

Redmi K90 में कौन-सा सॉफ्टवेयर मिलेगा?

फोन Android 16 पर चलेगा, जिसमें Xiaomi का नया HyperOS 3 इंटरफेस दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.