Redmi K80 Pro होगा Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ 27 नवंबर को लॉन्च

Xiaomi बाजार में 27 नवंबर को Redmi K80 सीरीज पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 नवंबर 2024 10:54 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K80 Pro बाजार में 27 नवंबर को पेश किया जाएगा।
  • Redmi K80 Pro में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Redmi K80 Pro फोन IP68 + IP69 रेटिंग से लैस होगा।

Redmi K70 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi बाजार में 27 नवंबर को Redmi K80 Pro पेश करने वाला है। हाल ही में ब्रांड ने Redmi K80 Pro की डिस्प्ले, स्पेसिफिकेशंस के साथ काफी कुछ का खुलासा किया। आगामी फोन स्नो व्हाइट कलर इंटीग्रेटेड प्रोसेस का इस्तेमाल करता है, इसमें 1.9 मिमी अल्ट्रा नेरो चिन है, जिसमें गोल्डन कलर नजर आता है। फोटो में एक मैटल फ्रेम नजर आता है। यहां हम आपको Redmi K80 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi K80 भी Xiaomi 15 के समान टॉप पंच-होल डिजाइन का इस्तेमाल करेगा। इसमें इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल फंक्शन है, वहीं रियर की ओर लेंस ग्रुप के अंदर छिपा हुआ है। ब्रांड ने पहले ही अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर की पुष्टि कर दी है। अब यह कंफर्म हो गया है कि फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस होगा। इसमें Xiaomi Dragon क्रिस्टल ग्लास 2.0 का इस्तेमाल किया जाएगा और यह शाओमी स्टार कम्युनिकेशन से लैस होगा।

कंपनी ने कंफर्म किया है कि फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर, D1 गेमिंग चिप, ड्यूल-लूप 3D आइस कूलिंग और रेज इंजन 4.0 से लैस होगा। फोन ने AnTuTu पर 3,194,766 स्कोर हासिल किया। यहां Redmi रेज इंजन 4.0 का भी पता चला है जो 120 एफपीएस सुपर रेजोल्यूशन और सभी गेम्स के लिए सुपर फ्रेम कॉनकरेंसी को अनलॉक करता है। K80 Pro में 1800 निट्स की ग्लोबल अधिकतम ब्राइटनेस के साथ 2K M9 OLED फ्लैट डिस्प्ले दी जाएगी जो कि Xiaomi 15 के समान है। पिछली रिपोर्टों के अनुसार, स्मार्टफोन में 6.67 इंच की 2K डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन 3200×1440 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 3200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  2. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  3. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  4. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  6. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  7. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  8. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  9. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  10. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.