Redmi K60 Ultra की ‘तूफानी’ सेल, 5 मिनट में बिक गए 2 लाख 20 हजार स्‍मार्टफोन्‍स!

Redmi K60 Ultra : इस स्‍मार्टफोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 अगस्त 2023 16:04 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ग्रुप के प्रेसिडेंट लू वेइबिंग ने शेयर की जानकारी
  • सिर्फ 5 मिनट में 220,000 यूनिट्स बिक गईं
  • हर सेकंड लगभग 733 यूनिट्स स्‍मार्टफोन बेचे गए

फोन में Mediatek Dimensity 9200+ प्रोसेसर के साथ 24 GB LPDDR5X RAM दी गई है।

चीनी ब्रैंड रेडमी (Redmi) ने सोमवार को अपने होम मार्केट में Redmi K60 Ultra स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया था। फोन को आज यानी 16 अगस्‍त को सेल के लिए लाया गया। जो जानकारी रेडमी की ओर से शेयर की गई है, वह चौंकाने वाली है। ब्रैंड ने ऐलान किया है कि सिर्फ 5 मिनट में K60 Ultra की 2 लाख 20 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स बिक गई हैं। इस फोन को 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के साथ लॉन्‍च किया गया है, जिसके दाम CNY 2,599 (लगभग 30,000 रुपये) हैं। ब्रैंड ने 16 GB RAM + 256 GB वेरिएंट और 24 GB RAM + 1 TB वेरिएंट भी पेश किए हैं, जिनके दाम CNY 3,599 (लगभग 41,200 रुपये) तक जाते हैं। 

Redmi K60 Ultra से जुड़ी जानकारी Xiaomi ग्रुप के प्रेसिडेंट लू वेइबिंग ने Weibo पर शेयर की। उन्‍होंने लिखा कि बिक्री की संख्या प्रभावशाली है, सिर्फ 5 मिनट में 220,000 यूनिट्स बिक गईं! इसका मतलब है कि हर सेकंड लगभग 733 यूनिट्स स्‍मार्टफोन बेचे गए। 
 

Redmi K60 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

इस स्‍मार्टफोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में Mediatek Dimensity 9200+ प्रोसेसर के साथ 24 GB LPDDR5X RAM दी गई है। शाओमी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन वाइल्डबूस्ट 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ है, जिससे यह 3 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा रहता है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल IMX800 सोनी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इसकी 5000 mAh की बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, WiFi, Bluetooth 5.3 और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। हालांकि इस स्मार्टफोन में हेडफोन जैक नहीं है। Xiaomi ने हाल ही में भारत में Redmi 12 सीरीज लॉन्च की थी। इसमें 4G और 5G वेरिएंट्स शामिल है। इन स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स काफी पसंद कर रहे हैं। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Redmi 12 5G इसकी सेल के पहले दिन सबसे अधिक बिकने वाला 5G स्मार्टफोन बन गया था। इस महीने की शुरुआत में Xiaomi ने घोषणा की थी कि उसने पहली सेल में Redmi 12 सीरीज के तीन लाख से अधिक स्मार्टफोन बेचे हैं। इसमें एमेजॉन, Flipkart, Mi.com और रिटेल स्टोर्स के जरिए हुई सेल्स शामिल थी। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2712x1220 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  3. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  4. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  5. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  6. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  7. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  9. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.