Redmi K20 को मिला पहला सॉफ्टवेयर अपडेट, कैमरा होगा बेहतर

Redmi K20 Update: रेडमी के20 स्मार्टफोन को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। अपडेट के साथ हैंडसेट में क्या-क्या बदलाव होंगे, जानें।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 23 जुलाई 2019 12:46 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K20 की भारत में कीमत 21,999 रुपये से शुरू
  • रेडमी के20 को मिले अपडेट के साथ कई समस्याओं को किया गया है दूर
  • रेडमी के20 को मई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ उतारा गया था

Redmi K20 Update: रेडमी के20 को मिला पहला सॉफ्टवेयर अपडेट, कैमरा होगा बेहतर

Redmi K20 स्मार्टफोन को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। Xiaomi द्वारा जारी रेडमी के20 का लेटेस्ट अपडेट जून एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और कैमरा इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है। रेडमी के20 के लिए जारी MIUI 10.3.6 अपडेट के साथ हैंडसेट में आ रही कुछ समस्याओं को भी दूर किया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि भारत में लॉन्च के बाद मीयूआई 10.3.6 रेडमी 20 के लिए पहला सॉफ्टवेयर अपडेट है।

रेडमी के20 के लिए जारी अपडेट का फाइल साइज़ 471 एमबी है। बता दें कि फिलहाल अपडेट को भारत में रह रहे यूज़र के लिए जारी किया गया है और यह डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। अगर आपके पास भी रेडमी के20 हैंडसेट है और अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।
 
अब बात चेंजलॉग की। रेडमी के20 मीयूआई 10.3.6 अपडेट जून 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। याद करा दें कि रेडमी के20 को भारत में मीयूआई 10.3.3 और मई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ लॉन्च किया गया था। इसके अलावा अपडेट ने कैमरा ब्यूटीफिकेशन फीचर को भी ऑप्टिमाइज़ किया है। हैंडसेट में आ रही कुछ समस्याओं को भी फिक्स किया गया है।
 

Redmi K20 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी के20 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.9 है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए रेडमी के20 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम है।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी तक स्टोरेज है। अब बात कैमरा सेटअप की। रेडमी ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स582 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth, lag-free performance
  • Appealing design
  • Great battery life
  • Bad
  • Underwhelming low-light camera performance
  • Quite slippery
  • No expandable storage
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.