Redmi 9 Prime, Realme Narzo 10 और Samsung Galaxy M11 में कौन बेहतर?

Redmi 9 Pirme की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये, Realme Narzo 10 की कीमत 11,999 रुपये और Samsung Galaxy M11 की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 20 अगस्त 2020 15:22 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9 Prime इन तीनों फोन में सबसे सस्ता स्मार्टफोन है
  • Realme Narzo 10 की कीमत 11,999 रुपये के साथ तीनों में सबसे ज्यादा
  • रेडमी और रियलमी फोन में चार और सैमसंग फोन में तीन रियर कैमरे मिलते हैं

Redmi 9 Prime तीनों फोन में सबसे सस्ता है

Redmi 9 Prime ने हाल ही में भारत में एंट्री मारी है। बजट सेगमेंट का हिस्सा बनने वाला स्मार्टफोन Realme Narzo 10 और Samsung Galaxy M11 के साथ प्रतिसर्धा करता है। सभी फोन लगभग समान कीमत के साथ आते हैं और प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन प्रदान करते हैं। ये एंट्री लेवल फोन हैं और कुछ समान फीचर्स से लैस हैं। हालांकि इनमें कई अंतर भी हैं। Redmi 9 Prime तीनों में सबसे नया स्मार्टफोन है। Realme Narzo 10 को भारत में मई में लॉन्च किया गया था जबकि Galaxy M11 ने भारत में अपने कदम जून में रखे थे। आइए, इन तीनों स्मार्टफोन की तुलना करते हैं और देखते हैं कि ये एक-दूसरे के कितने समान या अगल हैं।
 

Redmi 9 Prime vs Realme Narzo 10 vs Samsung Galaxy M11: price in India

रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है, जबकि इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जा रहा है।  फोन आपको चार कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो कलर्स हैं- स्पेस ब्लू, मिंट ग्रीन, मैट ब्लैक और सनराइज़ फ्लेयर। 

वहीं, बात Realme Narzo 10 की करें तो फोन केवल सिंगल 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। फोन को डैट ब्लू, डैट ग्रीन और डैट व्हाइट रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है।

आखिर में Samsung Galaxy M11 आता है, जिसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। यह फोन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में भी आता है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। फोन ब्लैक, मेटालिक ब्लू और वायलेट रंग के विकल्पों में बेचा जाता है।

 

Redmi 9 Prime vs Realme Narzo 10 vs Samsung Galaxy M11: Specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी 9 प्राइम फोन Android 10 आधारित MIUI 11 पर काम करेगा। इसमें 6.53-इंच फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मौजूद है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम दी गई है। वहीं, बात Realme Narzo 10 की करें तो इसमें भी डुअल सिम सपोर्ट मिलता है और यह Android 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन (720 x 1600 पिक्सल्स) है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। रियलमी 6आई में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी52 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दी गई है। आखिर में डुअल-सिम (नैनो) Samsung Galaxy M11 आता है, जिसमें एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई 2.0 शामिल है। फोन 6.4 इंच एचडी+ (720x1560 पिक्सल) इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले पैनल से लैस आता है। इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट दिया गया है, जो 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्पों में आता है।


कैमरों पर आते हैं, Redmi 9 Prime में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिया गया है जो कि 118 डिग्री तक फील्ड ऑफ व्यू (FoV) प्रदान करता है। इसके अलावा फोन में 5 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। वहीं, तस्वीरें लेने के लिए Realme Narzo 10 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/1.8 है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मौज़ूद है। फ्रंट कैमरा वॉटरड्रॉप नॉच में स्थित है। यहां कंपनी ने एफ/ 2.0 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। Samsung Galaxy M11 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। इसके अलावा इस सेटअप में 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फोन के फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

रेडमी 9 प्राइम में 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट 512 जीबी तक मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, आईआर ब्लास्टर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि मौजूद है। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और P2i  स्प्लैश प्रूफ भी शामिल है। रियलमी नार्ज़ो 10 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है। सैमसंग गैलेक्सी एम11 में 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प हैं जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी बढ़ाए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस / ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी शामिल हैं। इसके अलावा डिवाइस के पीछे एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Redmi 9 Prime में 5,020 एमएएच बैटरी दी गई है, जिसमें 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कंपनी बॉक्स के अंदर एक 10 वाट चार्जर देती है। डाइमेंशन की बात करें, तो 163.32x77.01x9.1 मिलीमीटर के इस फोन का भार 198 ग्राम है। Realme Narzo 10 फोन में 18 वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी है। 164.40x75.40x9.00 मिलीमीटर डाइमेंशन के साथ फोन का वज़न है 199 ग्राम है। Samsung Galaxy M11 फोन 5,000mAh बैटरी से लैस आता है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन का डाइमेंशन 161.4x76.3x9.0 मिलीमीटर और वज़न 197 ग्राम है।
 
शाओमी रेडमी 9 प्राइम बनाम सैमसंग गैलेक्सी एम11 बनाम रियलमी नारज़ो 10

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
-
डिज़ाइन रेटिंग
-
डिस्प्ले रेटिंग
-
सॉफ्टवेयर रेटिंग
-
परफॉर्मेंस रेटिंग
-
बैटरी लाइफ रेटिंग
-
कैमरा रेटिंग
-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
-

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.53 इंच6.40 इंच6.50 इंच
प्रोसेसर
मीडियाटेक हीलियो जी80क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450मीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी3 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी32 जीबी128 जीबी
बैटरी क्षमता
5020 एमएएच5000 एमएएच5000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10Androidएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल720x1560 पिक्सल720x1600 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.536.406.50
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल720x1560 पिक्सल720x1600 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लास-गोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:9-20:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
394--

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
मीडियाटेक हीलियो जी80क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450मीडियाटेक हीलियो जी80
रैम
4 जीबी3 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी32 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
512512-
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहांहां

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/1.8) + 5-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)48-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.25) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल (f/2.0)8-मेगापिक्सल (f/2.0)16-मेगापिक्सल (f/2.0)
रियर ऑटोफोकस
-हांहां
रियर फ्लैश
-एलईडीहां
पॉप-अप कैमरा
-नहीं-
फ्रंट ऑटोफोकस
-नहीं-
फ्रंट फ्लैश
-नहीं-

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 11-Realme UI

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहांहां
एनएफसी
हांनहीं-
इंफ्रारेड डायरेक्ट
हांनहीं-
यूएसबी टाइप सी
हांहांहां
सिम की संख्या
222
Wi-Fi Direct
हां--
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां-

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांनहींहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहां
जायरोस्कोप
-हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  2. iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
  3. Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  4. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  5. Nothing Phone (4b) की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
  3. Spam कॉल्स और मैसेज पर कसने वाली है लगाम! TRAI का Meta और Google के साथ बड़ा प्लान
  4. Nothing Phone (4b) की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  6. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
  8. RAM की कमी ने बिगाड़ा खेल! 13 साल में सबसे नीचे स्मार्टफोन सेल्स, Samsung फिर बना नंबर-1 ब्रांड
  9. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  10. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.