रेडमी 5ए बनाम भारत 5 बनाम नोकिया 2

भारत में रेडमी 5ए लॉन्च होने के बाद, माइक्रमैक्स ने अपना नया बजट स्मार्टफोन भारत 5 लॉन्च कर दिया है। नए भारत 5 स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दी गई 5000 एमएएच बैटरी। इसके अलावा फोन में 5.2 इंच डिस्प्ले है। फोन को एंट्री-लेवल स्मार्टफोन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2017 08:29 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 5ए के 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,999 रुपये है
  • नोकिया 2 की कीमत 6,999 रुपये है
  • माइक्रोमैक्स भारत 5 को 5,555 रुपये में लॉन्च किया गया है
भारत में रेडमी 5ए लॉन्च होने के बाद, माइक्रमैक्स ने अपना नया बजट स्मार्टफोन भारत 5 लॉन्च कर दिया है। नए भारत 5 स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दी गई 5000 एमएएच बैटरी। इसके अलावा फोन में 5.2 इंच डिस्प्ले है। फोन को एंट्री-लेवल स्मार्टफोन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। लेकिन, फोन को कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है क्योंकि शाओमी कम बजट वाले सेगमेंट में अपना शानदार ट्रैक रिकॉर्ड बना चुकी है और रेडमी 5ए को इन्हीं बाज़ारों में बेचा जाना है। इसके अलावा इस कैटेगरी में थोड़ा सा महंगा नोकिया 2 भी है, जो अपनी पुरानी यादों के चलते ग्राहकों के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश में है।

इन तीन स्मार्टफोन में से चुनना हो, तो ग्राहकों के लिए सही विकल्प को चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आपकी मुश्किल को आसान करने के लिए हमने भारत में रेडमी 5ए, माइक्रोमैक्स भारत 5 और नोकिया 2 के स्पेसिफिकेशन, फ़ीचर और कीमत को एक जगह इकट्ठा किया है।
Advertisement

रेडमी 5ए बनाम माइक्रोमैक्स भारत 5 बनाम नोकिया 2: भारत में कीमत
रेडमी 5ए के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज की कीमत भारत में 5,999 रुपये है। और 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये में मिलेगा। फोन को देशभर में 7 दिसंबर को मीडॉटकॉम और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी 2 जीबी रैम वेरिएंट खरीदने वाले पहले 50 लाख ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट भी देगी। इसके अलावा, जियो ग्राहकों को हैंडसेट खरीदने पर 1,000 रुपये का कैशबैक रीचार्ज वाउचर के तौर पर मिलेगा। इन सभी ऑफर के बाद रेडमी 5ए के 2 जीबी रैम वेरिएंट की प्रभावी कीमत 3,999 रुपये हो जाती है।
Advertisement

माइक्रोमैक्स भारत 5 की कीमत 5,555 रुपये है। वोडाफोन ग्राहकों को पांच महीने के लिए 1 जीबी वाला रीचार्ज खरीदने पर 10 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा, जिसका मतलब है कि कुल 50 जीबी मुफ्त डेटा मिलेगा। नोकिया 2 के खरीदारों को 6,999 रुपये खर्च करने होंगे और उन्हें सर्विफी की तरफ़ से 12 महीने का एक्सीडेंटल डेमैज इंश्योरेंस प्लान मिलेगा। जियो नेटवर्क का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 309 या इससे ज़्यादा के रीचार्ज पर 9 महीनों के लिए 5 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा, कुल मिलाकर 45 जीबी अतिरिक्त डेटा। माइक्रोमैक्स और नोकिया हैंडसेट सिर्फ ऑफलाइन चैनल के जरिए ही खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

रेडमी 5ए बनाम माइक्रोमैक्स भारत 5 बनाम नोकिया 2: स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर
Advertisement
शाओमी रेडमी 5ए एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयूआई 9 पर चलता है और इसमें एक 5 इंच एचडी डिस्प्ले है। फोन में एक क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2 जीबी या 3 जीबी रैम विकल्प मिलेंगे। स्मार्टफोन में एक 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस हाइब्रिड डुअल-सिम सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो रेडमी 5ए में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आते हैं। फोन में 3000 एमएएच बैटरी है जिसके 8 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।
Advertisement

डुअल-सिम माइक्रोमैक्स भारत 5 एंड्रॉयड नूगा पर चलता है और इसमें एक 5.2 इंच एचडी डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर व 1 जीबी रैम दिए गए हैं। स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट व रियर सेंसर है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। माइक्रोमैकस ने भारत 5 में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी है जिसे 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिए हैं।
Advertisement

भारत 5 की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दी गई 5000 एमएएच बैटरी, जिसे लेकर माइक्रोमैक्स ने 2 दिन की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया है। जबकि 3 हफ्ते तक का स्टैंडबाय टाइम मिल सकता है।

नोकिया 2, रेडमी 5ए के 3 जीबी रैम वेरिएंट के साथ प्रतिस्पर्द्धा में है। लेकिन इसमें सिर्फ 1 जीबी रैम है। हालांकि, एचएमडी ग्लोबल के चीफ़ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास का कहना है कि लो सिस्टम मेमोरी के बावज़ूद ऑप्टिमाइज़ेशन के चलते यूज़र को कोई परेशानी नहीं होगी।

Nokia 2 में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट की बॉडी 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम की बनी है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है और पिछला पॉलीकार्बोनेट का है। नोकिया के इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम 1 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। 5 मेगापिक्सल के फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरे से यूज़र सेल्फी ले सकेंगे। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। कंपनी ने एंड्रॉयड ओरियो के अपडेट का भी वादा किया है।
 
माइक्रोमैक्स भारत 5 बनाम नोकिया 2 बनाम रेडमी 5ए

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
--
डिज़ाइन रेटिंग
--
डिस्प्ले रेटिंग
--
सॉफ्टवेयर रेटिंग
--
परफॉर्मेंस रेटिंग
--
बैटरी लाइफ रेटिंग
--
कैमरा रेटिंग
--
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
--

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.20 इंच5.00 इंच5.00 इंच
प्रोसेसर
1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
5-मेगापिक्सल8-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल
रैम
1 जीबी1 जीबी2 जीबी
स्टोरेज
16 जीबी8 जीबी16 जीबी
बैटरी क्षमता
5000 एमएएच4100 एमएएच3000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 7.0एंड्रॉ़यड 7.1.1एंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन
720x1280 पिक्सल720x1280 पिक्सल720x1280 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.205.005.00
रिज़ॉल्यूशन
720x1280 पिक्सल720x1280 पिक्सल720x1280 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
--16:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
--294

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
रैम
1 जीबी1 जीबी2 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
16 जीबी8 जीबी16 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
64128256
प्रोसेसर मॉडल
-Qualcomm Snapdragon 212Qualcomm Snapdragon 425

कैमरा

रियर कैमरा
5-मेगापिक्सल8-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/2.2)
रियर फ्लैश
हांहांएलईडी
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल (f/2.0)
रियर ऑटोफोकस
--फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
फ्रंट फ्लैश
--नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
--MIUI 9

कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ
हांहांहां
यूएसबी ओटीजी
हांहांहां
सिम की संख्या
222
Wi-Fi Direct
हांनहींनहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)
नहींनहींनहीं
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
-802.11 बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन
एनएफसी
-नहींनहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
-नहींहां
माइक्रो यूएसबी
--हां

सिम 1

सिम टाइप
माइक्रो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
माइक्रो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांनहींहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
-हांनहीं
जायरोस्कोप
-नहींनहीं
बैरोमीटर
-नहींनहीं
टेंप्रेचर सेंसर
-नहींनहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Micromax Bharat 5, Nokia 2, Redmi 5A

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  9. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.