Redmi 15 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा, वो भी बजट में!

Redmi 15 5G में 6.9-इंच का Full HD+ डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 288Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 अगस्त 2025 13:45 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 15 5G में 7000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग
  • 6.9-इंच 144Hz डिस्प्ले, Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर
  • शुरुआती कीमत 14,999 रुपये, 28 अगस्त से सेल शुरू

Redmi 15 5G की भारत में शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है

Photo Credit: Redmi

Redmi 15 5G इंडिया में लॉन्च हो गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 7000mAh बैटरी है। इसके अलावा, इसमें 144Hz हाई-रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल मिलता है, जिसका साइज 6.9-इंच है। फोन Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें Gemini का सर्किल टू सर्च फीचर भी मिलता है, जिसके जरिए यूजर्स किसी ऑब्जेक्ट पर सर्किल बनाकर उसकी डिटेल्स इंटरनेट पर सीधा सर्च सकते हैं। इसमें स्टोरेज का इस्तेमाल कर रैम को वर्चुअली 16GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

Redmi 15 5G price in India, availability

Redmi 15 5G को भारत में दो कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है, जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन को 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन में Midnight Black, Frosted White और Sandy Purple कलर ऑप्शन मिलेंगे। Redmi 15 5G 28 अगस्त से Mi.com के साथ अन्य ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।

Redmi 15 5G specifications

Redmi 15 5G में 6.9-इंच का Full HD+ डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 288Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन में Wet Touch 2.0 टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे गीली उंगलियों से भी स्मूद टच रिस्पॉन्स मिलेगा। फोन में Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जिसे LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज टाइप के साथ जोड़ा गया है।

Redmi 15 5GB Android 15 बेस्ड HyperOS 2.0 पर चलता है और इसमें Circle to Search, AI Eraser, AI Sky, और Dynamic Shots जैसे स्मार्ट AI फीचर्स मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि फोन को 2 साल के लिए OS अपग्रेड्स और 4 साल के लिए सिक्योरिटी पैच अपडेट्स मिलेंगे। Redmi 15 5G में वर्चुअल RAM एक्सपेंशन का ऑप्शन है, जो इसे 16GB तक रैम यूज करने लायक बनाता है और 2TB तक का microSD कार्ड सपोर्ट भी शामिल है।

रियर कैमरा सेटअप में f/1.75 अपर्चर से लैस 50MP प्राइमरी सेंसर मिलता है। अन्य सेंसर की जानकारी शेयर नहीं की गई है। वहीं, फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा है।

बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत है। फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें Hi-Res Audio, Dolby Atmos और IP64 रेटेड बिल्ड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसमें IR Blaster के साथ सभी बेसिक सेंसर शामिल हैं। फोन की मोटाई 8.4mm और वजन 217 ग्राम है।

Redmi 15 5G भारत में कब से उपलब्ध होगा?

यह फोन 28 अगस्त से Mi.com और अन्य ऑनलाइन/ऑफलाइन रिटेलर्स पर खरीदा जा सकेगा।

Redmi 15 5G की भारत में कीमत कितनी है?

इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।

Redmi 15 5G में कौन सा प्रोसेसर दिया गया है?

इस फोन में Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट दिया गया है।

Redmi 15 5G में बैटरी कितनी बड़ी है?

इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।

क्या Redmi 15 5G में AI फीचर्स भी मिलते हैं?

हां, इसमें Circle to Search, AI Eraser, AI Sky और Dynamic Shots जैसे AI फीचर्स शामिल हैं।

Redmi 15 5G का कैमरा सेटअप कैसा है?

फोन में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi 15 5G कितने साल तक अपडेट्स पाएगा?

कंपनी के मुताबिक फोन को 2 साल तक OS अपग्रेड और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
  2. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
  3. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
  2. iPhone पर कैसे लें फुल पेज का स्क्रीनशॉट, आसानी से होगा काम
  3. Redmi Note 17 के भारत में लॉन्च की तैयारी, चाइनीज वेरिएंट से अलग हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस
  4. BGMI में Naruto, Spider-Man और Ferrari की एंट्री, CarryMinati के साथ भी होगा कोलैबोरेशन
  5. रात 12 बजे के बाद नहीं चलेगा सोशल मीडिया! इस देश की सरकार ने बनाए नए नियम
  6. OnePlus करेगी यूरोप, अमेरिकी मार्केट से एग्जिट! अब भारत को लेकर दिया बड़ा बयान
  7. ISRO के टॉप मिशनों को झटका? 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ी नौकरी, सरकार ने बदले नियम
  8. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  9. ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज पेश, क्लासरूम का बदल जाएगा नजारा, अलग तरीके से होगी पढ़ाई
  10. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.