50MP कैमरा, 6GB रैम, 5160mAh बैटरी के साथ Redmi 14C 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Redmi 14C 5G को स्‍टारगेज ब्‍लैक, स्‍टारलाइट ब्‍लू और स्‍टारडस्‍ट पर्पल कलर्स में लाया गया है। इसकी कीमत 4GB + 64GB मॉडल के लिए 9,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 जनवरी 2025 13:33 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 14C 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 10 जनवरी से शुरू होगी सेल
  • Flipkart, Amazon के अलावा ऑफलाइन भी मिलेगा

इसमें 5160 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Xiaomi ने रेडमी ब्रैंड का एक नया स्‍मार्टफोन Redmi 14C 5G भारत में लॉन्‍च कर दिया है। जैसाकि नाम से भी पता चलता है यह कंपनी का नया 5G है। फोन में एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले के साथ 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह लेटेस्‍ट स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर 4 Gen 2 से पावर्ड है और 6 जीबी रैम के साथ आता है। Redmi 14C 5G रन करता है एंड्रॉयड 14 ओएस पर। फोन में 50एमपी का मेन कैमरा और 5160 एमएएच की बैटरी गई है। बैटरी 18 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Redmi 14C 5G Price in india 

Redmi 14C 5G को स्‍टारगेज ब्‍लैक, स्‍टारलाइट ब्‍लू और स्‍टारडस्‍ट पर्पल कलर्स में लाया गया है। इसकी कीमत 4GB + 64GB मॉडल के लिए 9,999 रुपये है। फोन का 6GB + 64GB वेरिएंट 10,999 रुपये में लिया जा सकेगा। यह फोन 6GB + 128GB मॉडल में भी आया है, जिसके दाम 11,999 रुपये होंगे। यह 10 जनवरी से mi.com, Flipkart, Amazon.in और शाओमी रिटेल स्‍टोर्स पर‍ मिलेगा। 
 

Redmi 14C 5G Specifications, Features 

Redmi 14C 5G में 6.88 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 1600 x 720 पिक्‍सल्‍स है। फोन में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है और पीक ब्राइटैनस 600 निट्स तक है। यह TÜV रीनलैंड सर्टिफ‍िकेशन के साथ आता है, जिसका मतलब है कि फोन का सॉफ्टवेयर इस तरह से काम करता है कि डिस्‍प्‍ले हमारी आंखों को ज्‍यादा नुकसान ना पहुंचाए। 

Redmi 14C 5G में स्‍नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। उसके साथ एड्रिनो 613 GPU मिलता है। फोन में 4 और 6 जीबी रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 64 और 128 जीबी है। एसडी कार्ड लगाकर स्‍टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

Redmi 14C 5G रन करता है एंड्रॉयड 14 ओएस पर जिसमें शाओमी के हाइपर ओएस की लेयर है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। एक सेकंडरी सेंसर भी है। इसमें 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 5160 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

अन्‍य सुविधाओं के रूप में यह फोन साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, एफएम रेडियो की खूबियों के साथ आता है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी81

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.