Redmi 13 4G लॉन्च होगा 108MP कैमरा, Helio G91 चिप के साथ! रेंडर लीक

Redmi 13 में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 मई 2024 10:05 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 13 में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है।
  • रेंडर्स देखकर पता चलता है कि फोन Redmi 12 के डिजाइन को ही फॉलो करता है।
  • बेस वेरिएंट की कीमत 199 यूरो (लगभग 18,000 रुपये) हो सकती है।

Redmi 12 4G में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi 13 4G कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन होगा जिसे लेकर अब लीक्स जोर पकड़ने लगे हैं। Redmi 12 भारत में सफल बताया जा रहा है और फोन यूजर्स को पसंद आ रहा है। इस लिहाज से कंपनी भारत में Redmi 13 को भी लॉन्च कर सकती है। इस फोन का पहला इमेज लीक कुछ समय पहले सामने आया था। अब फोन के रेंडर्स लीक होने का दावा किया गया है। साथ ही इसकी प्राइसिंग और स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी जानकारी सामने आ रही है। 

Redmi 13 के लॉन्च से पहले फोन के रेंडर्स लीक हो गए हैं। इनके साथ ही फोन की कीमत और महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस का जिक्र 91 मोबाइल्स ने अपनी रिपोर्ट में किया है। फोन के रेंडर्स अधिकारिक होने का दावा यहां किया गया है। रेंडर्स देखकर पता चलता है कि फोन Redmi 12 के डिजाइन को ही फॉलो करता है। देखने में दोनों फोन बहुत अलग नहीं मिलेंगे। Redmi 13 में Helio G88 प्रोसेसर होने की बात कही गई है जिसका कोडनेम MT6768 बताया गया है। कयास यह भी है कि फोन में मीडियाटेक का नया नवेला Helio G91 भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Redmi 13 में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। जबकि Redmi 12 में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन के डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग फीचर में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है। फोन में 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के अलावा 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन भी मिलने की संभावना है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 199 यूरो (लगभग 18,000 रुपये) हो सकती है। 

Redmi 12 4G स्मार्टफोन 6.79 इंच के फुलएचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट है, और 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass का प्रोटेक्शन दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम Android 13 आधारित MIUI 14 है। Redmi 12 4G में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर, और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी88

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 144Hz 4K डिस्प्ले के साथ Lumio Vision 9 (2026), Vision 7 (2026) लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
  3. नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
  4. Red Magic 11s Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  8. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  9. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  10. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.