Redmi का पहला स्‍मार्टफोन कब आया था? 10वीं एनवर्सरी पर कंपनी ने दी रोचक जानकारी

Redmi 10th Anniversary : एक दशक पहले वांग ने एक स्‍पेशल प्रेस क्रॉन्‍फ्रेंस में हिस्‍सा लिया था। उस इवेंट में रेडमी होंगमी के बारे में बताया गया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 जुलाई 2023 14:44 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी अपनी 10वीं एनवर्सरी मना रहा है
  • कंंपनी के अधिकारी ने एक रोचक जानकारी शेयर की है
  • बताया है कि रेडमी का पहला स्‍मार्टफोन कौन था

तब रेडमी ने एक छोटी शुरुआत की थी, जो आज बड़े मार्केट में तब्‍दील हो चुकी है।

चीन की टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) अपने सब ब्रैंड ‘रेडमी' (Redmi) की 10वीं एनवर्सरी मना रही है। इस मौके पर कंपनी के अधिकारियों ने उस डेट का खुलासा किया है, जब रेडमी का पहला फोन तैयार हुआ था। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट (वीबो) (Weibo) पर शाओमी के जनरल मैनेजर वांग हुआ ने बताया है कि रेडमी के पहले स्‍मार्टफोन का नाम होंगमी (Hongmi) था। वांग ने बताया है कि आज ही के दिन यानी 31 जुलाई 2013 को रेडमी होंगमी की घोषणा की गई थी। 

एक दशक पहले वांग ने एक स्‍पेशल प्रेस क्रॉन्‍फ्रेंस में हिस्‍सा लिया था। उस इवेंट में रेडमी होंगमी के बारे में बताया गया था। तब प्रजेंटेशन का तरीका भी हाईटेक नहीं था। इवेंट में प्रोजेक्‍टर तक इस्‍तेमाल नहीं हुआ था। रेडमी होंगमी मूलरूप से रेडमी 1 (Redmi 1) था। 

तब रेडमी ने एक छोटी शुरुआत की थी, जो आज बड़े मार्केट में तब्‍दील हो चुकी है। रेडमी की नंबर सीरीज भारत समेत दुनियाभर में काफी पॉपुलर और बेस्‍ट सेलर रही है। बताया जाता है कि रेडमी 1 ने लॉन्चिंग के बाद से तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। कंपनी 1 हजार युआन से कम में फोन को लॉन्‍च किया था और फीचर्स के दम पर अपना मार्केट तैयार किया था। 

रेडमी 1 में 4.7 इंच का डिस्प्ले था, जिसकी बॉडी काफी मजबूत थी। फोन में 1 जीबी रैम और 4 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज दिया गया था। 2000 एमएएच की बैटरी वाला रेडमी 1 स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 4.2 ओएस पर चलता था। आजकल बैक साइड में 50 मेगापिक्‍सल कैमरा आम है, जबकि रेडमी 1 में 8 एमपी का रियर और 1.3 एमपी का फ्रंट कैमरा था। 
Advertisement

रेडमी 1 ने जिस मार्केट में भी दस्‍तक दी, यूजर्स को प्रभावित किया। भारत में माइक्रोमैक्‍स और लावा जैसी कंपनियों के मार्केट और सैमसंग की बादशाहत को रेडमी डिवाइसेज से सीधी टक्‍कर दी थी। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.