24GB रैम वाला दुनिया का पहला स्‍मार्टफोन होगा Red Magic 8S Pro, मिलेगी 165W चार्जिंग, इस दिन हो रहा लॉन्‍च

Red Magic 8S Pro : जैसे-जैसे लॉन्‍च की तारीख नजदीक आ रही है, नूबिया की ओर से अपकमिंग डिवाइस से जुड़ी डिटेल्‍स शेयर की जा रही हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 जून 2023 22:50 IST
ख़ास बातें
  • 5 जुलाई को लॉन्‍च हो रहा नया नूबिया स्‍मार्टफोन
  • इसकी शुरुआत सबसे पहले चीन से होगी
  • फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा

‘रेड मैजिक 8एस प्रो’ गेमिंग सेंट्रिक स्‍मार्टफोन होगा, जिसमें 6 हजार एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

Photo Credit: Weibo

चीनी ब्रैंड नूबिया (Nubia) 5 जुलाई को अपना नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने वाला है। इसका नाम है- Nubia Red Magic 8S Pro (नूबिया रेड मैजिक 8एस प्रो)। यह क्‍वॉलकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर ‘स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 2' चिपसेट से लैस पहला फोन हो सकता है। जैसे-जैसे लॉन्‍च की तारीख नजदीक आ रही है, नूबिया की ओर से अपकमिंग डिवाइस से जुड़ी डिटेल्‍स शेयर की जा रही हैं। ‘रेड मैजिक 8एस प्रो' गेमिंग सेंट्रिक स्‍मार्टफोन होगा, जिसमें 6 हजार एमएएच की बैटरी दी जाएगी।  

फोन के रेंडर चीनी माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो (Weibo) पर पोस्ट किए गए थे। इसमें ‘रेड मैजिक 8एस प्रो' को ब्लैक और सिल्वर कलर में देखा गया है। फोन में 6000 एमएएच बैटरी की जानकारी भी कन्‍फर्म कर दी गई है। यह 165W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। दावा है कि Nubia Red Magic 8S Pro को सिर्फ 14 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकेगा। 

यह स्‍मार्टफोन ‘स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 2' चिपसेट से लैस होगा और कंपनी कन्‍फर्म कर चुकी है कि इसमें 24GB रैम दी जाएगी। इस कैपिसिटी के साथ यह मार्केट में आने वाला पहला स्‍मार्टफोन होगा। गौरतलब है कि कई और स्‍मार्टफोन्‍स ब्रैंड भी 24GB रैम क्षमता वाली डिवाइस लाने की तैयारी कर रहे हैं। 

रिपोर्टों में यह भी बताया जा चुका है कि अपकमिंग नूबिया स्‍मार्टफोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्‍टम 13 पर चल सकता है। 1 टीबी का स्‍टोरेज इस डिवाइस में दिया जा सकता है। कंपनी कैमरों के मामले में भी सरप्राइज दे सकती है। इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से पैक किया जा सकता है, जबकि फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का कैमरा सेल्‍फी हो सकता है। 
Advertisement

Red Magic 8S Pro का आगमन सबसे पहले चीन में होगा, उसके बाद इसे ग्‍लोबल मार्केट्स में लाया जाएगा। भारत में इस फोन की उपलब्‍धता पर अभी कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.