Realme XT का रिव्यू

Realme XT Review in Hindi: क्या 64 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर वाला रियलमी फोन है आपके लिए है सही? यह जानने के लिए हमने रियलमी एक्सटी को टेस्ट करके देखा है तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 21 सितंबर 2019 21:09 IST
ख़ास बातें
  • Realme XT Camera में हैं चार रियर कैमरे
  • 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी कैमरा है रियलमी एक्सटी में
  • एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलेगा रियलमी एक्सटी

Realme XT Review in Hindi: रियलमी एक्सटी का रिव्यू

Realme XT Review in Hindi: Realme ने अपने स्मार्टफोन लाइनअप में एक नए स्मार्टफोन को उतारा है और इसका नाम है Realme XT। रियलमी एक्सटी की मुख्य खासियत फोन में दिया 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। Realme XT को Realme 5 Pro और Realme X के बीच में उतारा गया है। प्रतिस्पर्धा को देखते हुए अब Xiaomi भी अपने Redmi Note 8 Pro को लाने वाली है, लेकिन फिलहाल इसे भारतीय मार्केट में लॉन्च नहीं किया गया है। क्या 64 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर वाला रियलमी फोन है आपके लिए है सही? यह जानने के लिए हमने रियलमी एक्सटी को टेस्ट करके देखा है तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
 

Realme XT का डिज़ाइन

हमारे पास रियलमी एक्सटी का पर्ल व्हाइट कलर वेरिएंट है। रियलमी एक्सटी कंपनी के Realme 5 Pro से काफी मिलता जुलता है, लेकिन इनमें कुछ प्रमुख अंतर भी हैं। बैक पैनल पर आपको डायमंड पैटर्न की झलक नहीं मिलेगी, लेकिन फोन के पिछले हिस्से में अलग-अलग एंगल से लाइट पड़ने पर मल्टी-कलर लाइन दिखाई देती हैं।
Advertisement

इसके अलावा दूसरा बड़ा बदलाव यह है कि Realme ने बैक पैनल पर पॉलीकार्बोनेट के बजाय गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया है। इसपर स्क्रैच आसानी से नहीं पड़ते हैं। व्हाइट फिनिश अच्छा लग रहा है, इसपर उंगलियों के निशान भी आसानी से नहीं दिखते हैं। बॉडी को बनाने में पॉलीकार्बोनेट का इस्तेमाल हुआ है लेकिन सिल्वर पेंट की वज़ह से यह इसे एल्यूमीनियम का रूप देता है।


रियलमी एक्सटी में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड स्क्रीन है। फोन गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो तेजी से फोन को अनलॉक करता है। इस्तेमाल के दौरान हमें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। फोन के फ्रंट पैनल पर ऊपर की ओर ड्यूड्रॉप नॉच है और 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा को नॉच में जगह मिली है। इसका इस्तेमाल फेस अनलॉक के लिए भी किया जा सकता है, यह दिन की रोशनी और रात में अच्छे से काम करता है।

Realme XT में बायीं ओर दो नैनो-सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग से एक स्लॉट दिया गया है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और हेडफोन जैक को फोन के निचले हिस्से में जगह मिली है। 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर को छोड़कर फोन के पिछले हिस्से पर दिया कैमरा लेआउट कंपनी की Realme 5 Series के समान है।
Advertisement
 

कैमरा मॉड्यूल थोड़ा उभरा हुआ है लेकिन रिटेल बॉक्स में आपको केस मिलेगा। इसके अलावा बॉक्स में टाइप-सी केबल, 20 वॉट वूक 3.0 फास्ट चार्जर, सिम इजेक्ट टूल और मैनुअल भी है। कुल मिलाकर रियलमी एक्सटी प्रीमियम लगता है और यह ज्यादा वज़नदार भी नहीं है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इसका वज़न 183 ग्राम है।
 

Realme XT Specifications और सॉफ्टवेयर

रियलमी का चार रियर कैमरों वाला यह लेटेस्ट हैंडसेट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर से लैस है। रियलमी एक्सटी की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये में बेचा जाएगा, हमारे पास रिव्यू के लिए यह वर्जन उपलब्ध है।
Advertisement

रियलमी एक्सटी में यूएफएस 2.1 फ्लैश स्टोरज का इस्तेमाल हुआ है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस + ग्लोनास शामिल है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 के अलावा जुलाई 2019 सिक्योरिटी पैच पर चलता है। स्किन का नया वर्जन क्लीन लूक के साथ आता है लेकिन अब भी आपको कई प्री-इंस्टॉल ऐप्स मिलेंगे।
 

इसमें से ज्यादातर थर्ड-पार्टी ऐप्स हैं जैसे कि Facebook, यूसी ब्राउज़र आदि, बता दें कि इन्हें अनइंस्टॉल किया जा सकता है। डिस्प्ले मैन्यू में आपको OSIE Vision Effect भी देखने को मिलेगा। हमें फोन में विज्ञापन या अनचाहे नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुए थे। Realme ऐप स्टोर पुश नोटिफिकेशन भेजता है लेकिन आप चाहें तो ऐप के सेटिंग्स मैन्यू में जाकर इसे बंद भी कर सकते हैं।  
Advertisement

Google का डिजिटल वेलबींग फीचर फोन में मौजूद नहीं था लेकिन कंपनी ने गैजेट्स 360 को बताया कि भविष्य में ओवर-द-एयर अपडेट कके जरिए रियलमी एक्सटी को यह फीचर मिलेगा। लॉन्च इवेंट में रियलमी ने आगामी फीचर्स के बारे में भी बताया था सिस्टम-वाइड डार्क मोड और फोंट स्टाइल को बदलने के लिए भी फीचर आने वाले समय में दिया जाएगा।
 

Realme XT की परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ

रियलमी एक्सटी का डे टू डे एक्सपीरियंस Realme 5 Pro से बहुत अलग नहीं था और यह एक अच्छी बात है। फोन काफी लंबा है तो इसे एक हाथ से इस्तेमाल करने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है लेकिन आप चाहें तो वन-हैंड मोड को ऐनेबल कर सकते हैं। डिस्प्ले ब्राइट हैं और दिन की रोशनी में डिस्प्ले पर पढ़ने में कोई समस्या नहीं हुई, डिस्प्ले पर कलर्स भी अच्छे दिखते हैं।

डिस्प्ले पर पहले से लगा स्क्रीन गार्ड उपयोगी है। हमारे पास Realme XT का 8 जीबी रैम वेरिएंट है जो एंड्रॉयड को बिना किसी समस्या के स्मूथ चलाता है। फोन में मल्टीटास्किंग और ऐप लोड टाइम तेज था। हैवी गेम्स भी सही से चली। PUBG Mobile बाय डिफॉल्ट हाई प्रीसेट पर चली और गेमप्ले स्मूथ था।
 

एक्सटेंडेड गेमप्ले के बाद फोन का पिछला हिस्सा थोड़ा गर्म हुआ। 30 मिनट तक गेम खेलने के बाद 5 प्रतिशत बैटरी की खपत हुई जो स्वीकार्य थी। डॉल्बी एटमॉस की वज़ह से फोन के निचले हिस्से में दिए स्पीकर से आवाज तेज आती है। Realme XT में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

हमारे बैटरी लूप टेस्ट में फोन ने 20 घंटे और 36 मिनट तक साथ दिया। हैवी यूसेज पर फोन ने एक दिन और मीडिया से लाइट यूसेज पर डेढ दिन तक साथ दिया। टेस्टिंग के दौरान हमने नोटिस किया कि कैमरा इस्तेमाल करने, गेमिंग टेस्ट और बेंचमार्क चलाने के बाद भी फोन दिनभर चला। फास्ट चार्जिंग की मदद से फोन की बैटरी तेजी से चार्ज हो जाती है। आधे घंटे में फोन की बैटरी 46 प्रतिशत तक, एक घंटे में 88 प्रतिशत और आधे धंटे अधिक समय लेने के बाद फोन की बैटरी फुल चार्ज हो गई थी।
 

Realme XT Camera

Realme 5 Pro और Realme X (रिव्यू) दोनों ही 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस हैं लेकिन रियलमी के इस फोन में 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 इमेज सेंसर है। फोन 4-इन-1 पिक्सल बाइनिंग तकनीक का इस्तेमाल करता है जो 16 मेगापिक्सल की तस्वीर को सेव करता है। अगर आप चाहें तो 64 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन पर भी शूट कर सकते हैं।

हम Realme XT के कैमरा ऐप में कुछ नए अतिरिक्त फीचर्स होने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था। आप अब भी वाइड-एंगल कैमरा का इस्तेमाल करते हुए वीडियो को शूट नहीं कर सकते हैं और पोर्ट्रेट मोड में बैकग्राउंड ब्लर के लेवल को एडजस्ट करने का कोई तरीका नहीं है। एक अच्छी खबर यह है कि रियलमी ने बताया कि भविष्य में अपडेट के साथ फोन में सेल्फी कैमरा के लिए नाइटस्केप मोड को जोड़ा जाएगा।

64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर डिटेल, पिक्सल-बाइनिंग शॉट्स को कैप्चर करता है। एचडीआर सही से काम करता है, कलर्स में सेचुरेशन अच्छा था और ऑटोफोकस भी तेज है। लैंडस्केप मोड में दूर के ऑब्जेक्ट भी अच्छे दिखे। पिक्सल-बाइनिंग इमेज से अगर तुलना करें तो रियलमी एक्सटी द्वारा फुल-रिजॉल्यूशन में खींची गई तस्वीर में कलर टोन कूल था और शैडो एरिया में नॉयस कम था।

कम रोशनी में भी सेंसर कलर्स और डिटेल को अच्छे से कैप्चर करता है। शैडो वाले एरिया में थोड़े ग्रेन नज़र आए, लेकिन यह भी आपको तब दिखाई देंगे जब आप तस्वीर को ज़ूम करके देखेंगे। क्लोज़ अप शॉट्स में डिटेल अच्छे से कैप्चर हुई। फोकस स्पीड तेज थी और बिल्ट-इन एआई ऑब्जेक्ट की पहचान अच्छे से करता है।

कम रोशनी में भी फोकस स्पीड तेज थी, कलर्स और डिटेल अच्छे से कैप्चर हुई। कई बार कैमरा ऐप कलर्स को बूस्ट कर देता था जिस वज़ह से सीन या ऑब्जेक्ट विविड और ड्रैमेटिक लगता था। अन्य कैमरे वही हैं जिन्हें हमने Realme 5 Pro में पहले भी देखा है। 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, दिन की रोशनी में डिटेल अच्छे से कैप्चर हुई लेकिन कलर्स बहुत सटीक नहीं थे।

2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा एक्सट्रीम क्लोज-अप शॉट लेने में मदद करता है। पोर्ट्रेट मोड का उपयोग करते समय Realme XT अच्छे से काम करता है। 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर की वज़ह से एज डिटेक्शन भी अच्छा था और डिटेल क्रिस्प आई।  Realme XT के फ्रंट पैनल पर दिया 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा अच्छी सेल्फी लेता है।

ब्यूटी मोड बहुत आक्रामक नहीं है और एचडीआर भी अच्छे से काम करता है। डिटेल भी अच्छे से कैप्चर हुई। कम रोशनी में फोन अच्छे स्किन टोन के साथ ऐसी तस्वीरें खींचता था जिन्हें काम में लाया जा सकता है। रियलमी 5 प्रो की तरह सेल्फी कैमरे से बनाई गई वीडियो भी स्टेबलाइज्ड थी।

फोन 4K रिजॉल्यूशन और 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर वीडियो रिकोडिंग करने में सक्षम है लेकिन बिना स्टेबलाइजेशन के। इमेज क्वालिटी अच्छी थी लेकिन कलर्स ज्यादा बूस्ट हो जाते हैं। आप 30 फ्रेम प्रति सेकेंड या 60 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 1080 रिजॉल्यूशन की वीडियो को रिकॉर्ड कर सकते हैं।
 

हमारा फैसला

Realme XT कंपनी के स्मार्टफोन लाइनअप में एक और मजबूत विकल्प है, लेकिन ग्राहकों के पास इस प्राइस सेगमेंट में अन्य विकल्प भी मौजूद हैं। Realme XT, Realme 5 Pro और Realme X (रिव्यू) के बीच में से फोन का चुनाव उस पर निर्भर करता है कि आप फोन से क्या चाहते हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रियलमी 5 प्रो और रियलमी एक्सटी एक-दूसरे के काफी करीब हैं।

रियलमी एक्सटी का टॉप वेरिएंट का दाम 18,999 रुपये है। अगर आप फोन में अच्छा कैमरा चाहते हैं तो रियलमी एक्सटी में दिए चार कैमरे आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। इस प्राइस सेगमेंट में Realme XT कई फीचर्स से लैस है। फोन के प्राइमरी कैमरा को ध्यान में रखते हुए कैमरा ऐप में ज्यादा फीचर्स होने चाहिए थे और 4K पर लो-लाइट वीडियो भी बेहतर हो सकती थी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks, good build
  • Good set of cameras
  • Strong overall performance
  • Good battery life, quick charging
  • Bad
  • Camera app lacks some basic features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.