Realme X7 Max 5G भारत में 31 मई को होगा लॉन्च, इन खूबियों से होगा लैस

Realme X7 Max 5G भारत में 31 मई को दोपहर 12 बजे (IST)लॉन्च होने जा रहा है। रियलमी इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 25 मई 2021 18:12 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है Realme X7 Max 5G
  • MediaTek Dimensity 1200 चिप वाला भारत का पहला फोन होगा Realme X7 Max 5G
  • Realme X7 Max 5G में है 64MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर

Realme X7 Max 5G में है 4,500mAh की बैटरी और 50W का सुपर डार्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Realme X7 Max 5G भारत में 31 मई को दोपहर 12 बजे (IST)लॉन्च होने जा रहा है। रियलमी इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी। यह फोन भारत का पहला MediaTek Dimensity 1200 5G प्रोसेसर वाला फोन होगा। माइक्रोसाइट पर कंपनी ने इस फोन की कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन भी शेयर की हैं। यह Realme GT Neo का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है जो कि मार्च महीने में चीन के अंदर लॉन्च किया गया था। भारत में यह रियलमी X7 सीरीज का ही एक भाग होगा जिसमें फिलहाल Realme X7 5G और Realme X7 Pro 5G स्मार्टफोन आते हैं।

पिछले सप्ताह कंपनी ने अधिकारिक रूप से इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1200 SoC के साथ टीज किया था। इसमें ड्यूल 5जी सिम सपोर्ट दिया गया है। अब कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर पर इस फोन की लॉन्च डेट भी शेयर की है जो कि 31 मई दोपहर 12 बजे है।
 

Realme X7 Max 5G specifications

इस फोन के लिए बनाई गई अधिकारिक माइक्रोसाइट पर इसकी कुछ और स्पेसिफिकेशन भी दी गई हैं। Realme X7 Max 5G में 6.43 इंच की सुपर एमोलेड डिस्पले होगी। इसमें 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर स्पेस होगा। इसका रिजोल्यूशन फुलएचडी प्लस होगा। डिस्पले में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी और कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 8,000,000:1 है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और 360Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। इसमें 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं।

ऑप्टिक्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है। वहीं 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी है। फ्रंट की साइड में होल पंच कटआउट के अंदर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। कलर ऑप्शन्स में ब्लैक, ग्रे और पिंक वेरिएंट उपलब्ध होंगे।  

Realme X7 Max 5G का डिजाइन हू-ब-हू Realme GT Neo के जैसा ही दिखता है। इसकी स्पेसिफिकेशन भी समान ही हैं। इसीलिए इसे भारतीय मार्केट का रिब्रांडेड Realme GT Neo कहा जा रहा है। फोन में 4,500mAh की बैटरी है। इसमें 50W का सुपर डार्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसका भार 179 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.4mm है। फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. Xiaomi लाई स्टूडेंट्स की पढ़ाई का साथी, 12.1 इंच बड़ा Redmi Pad 2 Pro लर्निंग एडिशन लॉन्च, AI फीचर्स से लैस
  3. OnePlus Nord CE 6 लॉन्च होगा 7 मई को, 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज 
  2. Vivo, Huawei से डर गई Apple? iPhone 18 Pro, 19 Pro में मिल सकते हैं बड़े कैमरा अपग्रेड
  3. Moto G87 होगा 6 रंगों में लॉन्च! 8GB रैम, 5000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
  4. सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G नए वेरिएंट में लॉन्च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Rs 11,999 में खरीदें
  5. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  6. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  8. iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
  9. गेमर्स के लिए बड़ा अपडेट, सरकार ने लागू किए नए नियम - जानें कौन से गेम चलेंगे, कौन से होंगे बंद
  10. 50MP कैमरा वाले Oppo F33 Pro 5G की सेल आज से शुरू, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.