Realme के दो स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और इसमें 6.43-इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड होल-पंच डिस्प्ले होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 अगस्त 2020 10:55 IST
ख़ास बातें
  • Realme RMX2176 मॉडल नंबर होल-पंच डिस्प्ले से होगा लैस
  • Realme RMX2200 में होगा वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले
  • दोनों स्मार्टफोन के नाम अभी भी बने हुए हैं रहस्य

Realme के दोनों नए स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठ गया है

Realme का एक अघोषित फोन मॉडल नंबर RMX2176 के साथ इस हफ्ते की शुरुआत में TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था और उम्मीद की जा रही है कि यह होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा। मॉडल नंबर RMX2200 के साथ एक अन्य अघोषित रियलमी फोन भी TENAA पर देखा गया है और इस लिस्टिंग ने फोन से जुड़ी सभी जानकारी से पर्दा उठाया है। Realme RMX2176 के विपरीत, Realme RMX2200 में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले देखी गई है।
 

Realme RMX2176 specifications, design (expected)

शुरुआत Realme RMX2176 के साथ करते हैं। TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और इसमें 6.43-इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड होल-पंच डिस्प्ले होगा। यह 2.4 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर पर काम करेगा और 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्पों के साथ आएगा। लिस्टिंग के अनुसार, इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी और 256 जीबी होगी।
Advertisement

लिस्टिंग में आगे पता चला है कि Realme RMX2176 डिवाइस क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जो आयताकार कैमरा मॉड्यूल में सेट होगा। आगे यह पता चलता है कि फोन में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। फ्रंट में, होल-पंच कटआउट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

Realme RMX2176 के 4,300mAh की क्षमता वाली डुअल-सेल बैटरी के साथ आने के लिए इत्तला दी गई है। डिवाइस का डाइमेंशन 160.9x74.4x8.1 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम होगा। फोन तीन रंग विकल्पों में आ सकता है, जो ब्लू, व्हाइट और सिम्फनी होंगे। इस TENAA लिस्टिंग को पहली बार GizmoChina द्वारा रिपोर्ट किया गया था।
Advertisement
 

Realme RMX2200 specifications, design (expected)

बात Realme RMX2200 की TENAA लिस्टिंग की करें तो यहां पता चलता है कि फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले होगा और इसके बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। लिस्टिंग में दी गई तस्वीर से पता चलता है कि इसमें एक चौकोर आकार का रियर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसके अंदर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाई देता है। स्पेसिफिकेशन के अनुसार, Realme RMX2200 में 6.52-इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले होगा। इसे 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्पों के साथ लिस्ट किया गया है। स्टोरेज के मामले में, फोन में 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलने की सूचना है।
 

Realme RMX2200 के ट्रिपल कैमरा सेटअप में एक 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। फ्रंट में, फोन 8-मेगापिक्सल इमेज सेंसर के साथ आ सकता है।
Advertisement

TENAA पर लिस्टेड अन्य स्पेसिफिकेशन में 4,890mAh की बैटरी शामिल है। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि यह फोन ब्लू और सिल्वर फिनिश में आ सकता है। इस TENAA लिस्टिंग को भी पहली बार GizmoChina ने रिपोर्ट किया था।

आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्टता नहीं है कि इन दोनों Realme फोन का नाम क्या होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme Phones
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.