Realme के 64 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन की तस्वीर जारी

Realme के 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन को Realme 5 या Realme 5 Pro नाम से उतारा जा सकता है, रियलमी ब्रांड के इस आगामी फोन की हाल ही में एक तस्वीर को जारी किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 अगस्त 2019 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Realme के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर पर जारी की नई तस्वीर
  • फोन के बैक पैनल पर हैं चार रियर कैमरे
  • फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है

Realme के 64 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन की तस्वीर जारी

Photo Credit: Twitter / Madhav Seth

Realme के 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन को Realme 5 या Realme 5 Pro नाम से उतारा जा सकता है, रियलमी ब्रांड के इस आगामी फोन की हाल ही में एक तस्वीर को जारी किया गया है। इस बार फोन के बैक पैनल की तस्वीर को जारी किया गया है, तस्वीर में फोन के पिछले हिस्से में क्वाड कैमरा सेटअप की झलक देखने को मिली है। यह कथित रियलमी 5 की तस्वीर हो सकती है। अभी केवल फोन के बैक पैनल की तस्वीर को जारी किया गया है, इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है कि फोन का फ्रंट पैनल दिखने में कैसा होगा।

सीईओ माधव सेठ ने बुधवार यानी 7 अगस्त को अपने ट्विटर अकाउंट से रियलमी के 64 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन की इस तस्वीर को जारी किया है। इस बार माधव सेठ द्वारा जारी तस्वीर में फोन का बैक पैनल नज़र आ रहा है लेकिन इसे केवस से कवर किया गया है।
Advertisement

फोन के पिछले हिस्से में बायीं ओर ऊपरी हिस्से में चार रियर कैमरे हैं। फ्लैश लाइट को फोन के दाहिनी ओर जगह मिली है, गौर करने वाली बात यह है कि फोन के पिछले हिस्से पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक देखने को नहीं मिली है।

टीज़र इमेज से यह भी पता चला है कि फोन के तीन कलर वेरिएंट होंगे- ब्लू के दो शेड और एक व्हाइट कलर वेरिएंट को उतारा जा सकता है। याद करा दें  कि आधिकारिक लॉन्च से पहले रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर पर अपने अकाउंट के नाम को चेंज कर अब Madhav ‘5' Quad कर दिया था, यह इस बात की ओर संकेत दे रहा है कि फोन को Realme 5 नाम से लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि रियलमी अपने इस फोन में सैमसंग ISOCELL Bright GW1 सेंसर का इस्तेमाल कर सकती है। लेकिन फिलहाल कंपनी की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme, Realme 5, Realme 5 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.