6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Realme P3x 5G को सेल में Rs 12,999 में खरीदने का मौका! जानें ऑफर

Realme P3x 5G में 6.72 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है, जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 मार्च 2025 08:58 IST
ख़ास बातें
  • बैंक डिस्काउंट के बाद 1 हजार रुपये सस्ता खरीद सकते हैं फोन।
  • फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया गया है।
  • फोन पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है।

Realme P3x 5G फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया गया है।

Realme ने भारत में अपने नए नवेले स्मार्टफोन Realme P3x 5G की सेल शुरू कर दी है। कंपनी ने इस फोन को पिछले हफ्ते ही मार्केट में उतारा था। अब भारत में इसकी सेल शुरू हो चुकी है जिसके लिए बैंक ऑफर भी साथ में दिए जा रहे हैं। सेल ऑफर के तहत फोन को Rs 1000 तक डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदने का मौका है। आइए जानते हैं इस फोन में क्या हैं खास फीचर्स और सेल ऑफर का लाभ आप कैसे उठा सकते हैं। 
 

Realme P3x 5G Sale Price in India

Realme P3x 5G की सेल अब शुरू हो चुकी है। Realme P3x 5G के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट- मिडनाइट ब्लू, लूनर सिल्वर और स्टेलर पिंक में पेश किया गया है। 

बैंक ऑफर्स की बात करें तो फोन का 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बैंक डिस्काउंट के बाद 1 हजार रुपये कम में खरीदा जा सकता है। जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 12,999 रुपये हो जाती है। वहीं, फोन का 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बैंक ऑफर लगाकर 1000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 13,999 रुपये हो जाती है। फोन खरीद के लिए Realme Website के अलावा Flipkart पर भी उपलब्ध है। 
 

Realme P3x 5G Specifications

Realme P3x 5G में 6.72 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है, जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के माध्यम से 2TB तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme P3x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंड्री कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन पानी और धूल से बचाव के लिए फ्लैगशिप ग्रेड IP68 + IP69 रेटिंग से भी लैस है। Realme P3x एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 कस्टम स्किन पर चलता है। फोन की लंबाई 165.7 मिमी, चौड़ाई 76.22 मिमी, मोटाई 7.94 मिमी और वजन 197 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6400

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग फर्मों ने एंट्री फीस पर 28 प्रतिशत GST के खिलााफ सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार
  2. 9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 8,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  5. iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
  6. Spam कॉल्स और मैसेज पर कसने वाली है लगाम! TRAI का Meta और Google के साथ बड़ा प्लान
  7. Nothing Phone (4b) की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  9. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.