Realme P3 5G में होगी 6000mAh की विशाल बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग!

इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा, 16MP सेल्फी कैमरा आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जनवरी 2025 18:30 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइस अब Eurofins सर्टीफिकेशन में देखा गया है।
  • इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा, 16MP सेल्फी कैमरा आ सकता है।
  • फोन में 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है।

Realme P2 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme कथित तौर पर Realme P3 सीरीज पर काम कर रही है। सीरीज में Realme P3, Realme P3 Pro और Realme P3 Ultra मॉडल्स के शामिल होने की संभावना है। Realme P3 Pro और Realme P3 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक्स में सामने आ रहे हैं। लेकिन बेस मॉडल Realme P3 इस वक्त लगातार सुर्खियों में है। बीते दिन फोन को लेकर एक लीक सामने आया था जिसमें फोन 8 जीबी रैम से लैस होने की बात कही गई थी। अब इस फोन की बैटरी कैपिसिटी के बारे में एक और ताजा लीक सामने आ रहा है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Realme P3 सीरीज का बेस मॉडल Realme P3 एक बार फिर से सुर्खियों में है। फोन को एक और सर्टीफिकेशन मिला है। यह डिवाइस अब Eurofins सर्टीफिकेशन में देखा गया है। MSP की रिपोर्ट के अनुसार, लिस्टिंग में फोन का मॉडल नम्बर RMX5070 बताया गया है। इस लिस्टिंग से खुलासा होता है कि फोन में 5,860 mAh बैटरी कैपिसिटी होगी। यानी मोटे तौर पर कंपनी इसे 6000mAh बैटरी के साथ टीज कर सकती है। 
Advertisement

फोन में 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी यहां पर बताया गया है। इससे पहले आए लीक्स के मुताबिक फोन में 5G सपोर्ट भी है। इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा आने की बात सामने आ चुकी है। सेल्फी के लिए यह फोन 16MP कैमरा से लैस हो सकता है। फोन में तीन रैम स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। जबकि तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। 

Realme P3 के कलर वेरिएंट्स की बात करें तो यह फोन संभावित रूप से तीन शेड्स में आ सकता है। इसमें Nebula Pink, Comet Grey, और Space Silver को शामिल किया जा सकता है। बहरहाल ये सभी डिटेल्स लीक्स और अफवाहों पर आधारित हैं जिनकी अधिकारिक पुष्टि कंपनी की ओर से होना अभी बाकी है। लेकिन फोन का विभिन्न सर्टीफिकेशंस पर दिखाई देना इस बात का पुख्ता संकेत देता है कि यह स्मार्टफोन सीरीज जल्द ही ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने वाली है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.