7 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन! आई धमाका डील

ऑफर के तहत फोन 13,999 रुपये में लिस्टेड है जिसमें इसका 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2026 08:20 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart पर इस फोन को 33% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है।
  • फोन में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर है।
  • इसमें अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Realme P1 5G में 6.67 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है

realme P1 5G पर धांसू डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह फोन कंपनी के पॉपुलर लो मिडरेंज स्मार्टफोन्स में से है। realme P1 5G को आमतौर पर 21 हजार रुपये के आसपास लिस्ट किया जाता है लेकिन इस वक्त इस फोन को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन को 33% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है और इसे 7 हजार रुपये से भी सस्ते में पाया जा सकता है। आइए जानते हैं फोन पर मिलने वाले धांसू ऑफर के बारे में विस्तार से। 

realme P1 5G Discount Price Offer

realme P1 5G फोन को धांसू ऑफर के तहत बेहद सस्ते में खरीदने का मौका है। Flipkart पर इस फोन को 33% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन का एमआरपी 20,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर फोन 13,999 रुपये में लिस्टेड है। जिसमें इसका 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीदा जा सकता है। फोन पर कंपनी ने सीधा 7000 रुपये का डिस्काउंट दिया है। इतना ही नहीं, अगर इस फोन को ग्राहक Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदता है तो 700 रुपये की एक्स्ट्रा बचत की जा सकती है जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 13,299 रुपये रह जाती है। 

realme P1 5G Specifications

Realme P1 5G में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। फोन में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर है। पैनल रेनवॉटर टच फीचर का भी सपोर्ट करता है जिससे यूजर्स गीले हाथों या बारिश में भी फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। P1 5G में 8GB तक RAM और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। इसमें अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Realme P1 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 45W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग के साथ है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाईफाई 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट जैसे विकल्प हैं।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance at this price point
  • Good AMOLED screen
  • Optimised software
  • Reliable battery life
  • IP54 rating
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preloaded bloatware (can be uninstalled)
  • System notification spam
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  2. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  4. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  5. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  6. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  7. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  8. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  9. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  10. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.