Realme Note 60x फोन 5000mAh बैटरी, 32MP कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर

फोन में 5000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 10W चार्जर दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 नवंबर 2024 11:12 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 32MP रियर कैमरा, 5MP फ्रंट कैमरा होगा।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आने वाला है।
  • यह फोन एंट्री लेवल सेग्मेंट में एक सस्ता ऑप्शन हो सकता है।

इससे पहले कंपनी ने नोट 60 सीरीज में Realme Note 60 को इंडोनेशिया में लॉन्च किया था।

Realme की Note सीरीज में एक और अफॉर्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। कथित तौर पर फोन को FCC सर्टीफिकेशन में देखा गया है। यह फोन Note 60x नाम से लॉन्च होगा। इसके अलावा इसे कई और सर्टीफिकेशंस भी मिल चुके हैं। लेटेस्ट अपडेट में फोन के खास स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। फोन एक 4G डिवाइस बताया जा रहा है। इसमें 32 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स। 

Realme Note 60x कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन है जो बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है। माय स्मार्ट प्राइस की रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा FCC सर्टीफिकेशन और EU Declaration लिस्टिंग के माध्यम से हुआ है। फोन एक बजट डिवाइस हो सकता है। इसमें 32 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा बताया गया है। फ्रंट में इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। 

फोन के डाइमेंशन 167.26 x 76.67 x 7.84mm बताए गए हैं। यहां से पता चलता है कि यह एक स्लीक डिजाइन वाला फोन होगा। इसका वजन 187 ग्राम बताया गया है। Realme Note 60x में 5000mAh बैटरी देखने को मिलेगी जिसके साथ में 10W चार्जर दिया जा सकता है। 

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11a/b/g/n/ac, Bluetooth, और मल्टीपल सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम देखने को मिल सकता है जिसमें Galileo, GLONASS, GPS, BDS, और SBAS का सपोर्ट होगा। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आने वाला है जिस पर Realme UI 5.0 की स्किन देखने को मिलेगी। 
Advertisement

विभिन्न लिस्टिंग में फोन का देखा जाना संकेत देता है कि इसका ग्लोबल लॉन्च काफी नजदीक है। इससे पहले कंपनी ने नोट 60 सीरीज में Realme Note 60 को इंडोनेशिया में लॉन्च किया था। फोन में 6.74 इंच डिस्प्ले मिलता है। इसमें Unisoc T612 चिपसेट दिया गया है। यह डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है। फोन 1,399,000 इंडोनेशियन रुपये की कीमत में आता है। भारतीय करेंसी के हिसाब से यह 7580 रुपये की कीमत का है जो कि हाल ही में लॉन्च हुए  Redmi A4 5G से भी सस्ता है। Redmi A4 5G को Rs 8,499 में लॉन्च किया गया है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी612

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive IP52-rated design
  • 5G connectivity at a low price
  • Good battery life
  • Widevine L1 certification
  • FM Radio (via 3.5mm headphone jack)
  • Bad
  • 5G limited to Jio network only
  • Display viewing angles are not good
  • Relatively slow charging
  • Tonnes of preinstalled apps
  • Spammy notifications
  • Bad low-light camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4s जेन 2

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.