Realme Neo7 Turbo फोन 16GB रैम, 7200mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Realme Neo 7 Turbo के टॉप-ऑफ-द-लाइन 16GB + 512GB वेरिएंट को 2,699 युआन (करीब 32,000 रुपये) में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मई 2025 14:50 IST
ख़ास बातें
  • Realme Neo7 Turbo को चीन में कई स्टोरेज वेरिएंट्स में उतारा गया है
  • Neo7 Turbo में 6.78-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन मिलती है
  • फोन MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर पर चलता है

Realme Neoo 7 Turbo की शुरुआती कीमत 1,999 CNY (लगभग 23,700 रुपये) है

Photo Credit: Realme

Realme ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप लेवल स्मार्टफोन Realme Neo 7 Turbo लॉन्च कर दिया है। कंपनी पहले ही इसके लॉन्च का टीजर दे चुकी थी और अब इसे ऑफिशियली पेश कर दिया गया है। इस फोन की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में शामिल हैं 6.8-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, Dimensity 9400e चिपसेट और 100W फास्ट चार्जिंग वाली 7200mAh की बड़ी बैटरी। कंपनी के मुताबिक, यह फोन AnTuTu पर 24.5 लाख का स्कोर हासिल कर चुका है।
 

Realme Neo 7 Turbo price, availability

Realme Neo 7 Turbo को चीन में कई स्टोरेज वेरिएंट्स में उतारा गया है। बेस वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 1,999 युआन (लगभग 23,700 रुपये) रखी गई है। इसके अलावा 16GB+256GB वेरिएंट 2,299 युआन (करीब 27,300 रुपये), 12GB + 512GB वेरिएंट 2,499 युआन (करीब 29,650 रुपये) और टॉप मॉडल 16GB + 512GB 2,699 युआन (करीब 32,000 रुपये) में मिलेगा। फोन की बिक्री चीन में 31 मई से शुरू होगी और प्री-ऑर्डर अभी से लिए जा रहे हैं।
 

Realme Neo 7 Turbo specifications

Neo 7 Turbo में 6.78-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 4608Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करती है। इसमें BOE Q10 ल्यूमिनस मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है और स्क्रीन फ्रेम सिर्फ 1.3mm पतला है। डिस्प्ले फुल-ब्राइटनेस DC डिमिंग और 100% DCI-P3 कलर कवरेज के साथ आती है।

फोन MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर पर चलता है और इसमें Immortalis-G720 GPU दिया गया है। स्टोरेज टाइप UFS 4.0 है और RAM टाइप LPDDR5X। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 15 पर आधारित Realme UI 6.0 के साथ आता है। फोन में GT Performance Engine 2.0 और ग्राफीन बेस्ट डुअल-लेयर कूलिंग सिस्टम दिया गया है जिसमें 7700mm² का वेपर चेंबर शामिल है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे की तरफ 50MP का Sony IMX882 सेंसर मिलता है, जिसमें OIS और f/1.88 अपर्चर है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और सामने की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। कैमरा 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

बैटरी इस फोन की एक और बड़ी खासियत है। इसमें 7200mAh की Titan बैटरी मिलती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 19 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है।
Advertisement

Realme Neo 7 Turbo में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 360° NFC, X-axis लीनियर मोटर और Hi-Res ऑडियो सपोर्ट के साथ ड्यूल-स्पीकर सेटअप मिलता है। कनेक्टिविटी में यह Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, और ग्लोबल GNSS सिस्टम्स को सपोर्ट करता है। फोन IP66, IP68 और IP69 रेटेड बिल्ड लेकर आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  2. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  3. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  4. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  5. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  7. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  8. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  9. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.