Realme Narzo N53 हुआ 8GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च,जानें क्या है खास

Realme Narzo N53 में 50 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2023 13:25 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo N53 में 6.74 इंच की डिस्प्ले मिलती है।
  • Realme Narzo N53 में 50 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme Narzo N53 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme Narzo N53 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Realme

Realme Narzo N53 इस साल मई में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध था। अब Realme अपने बजट स्मार्टफोन को नए 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लेकर आई है। फोन Feather Black और Feather Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस फोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। Realme फोन में ड्यूल कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Realme Narzo N53 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme Narzo N53 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Realme Narzo N53 के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत रुपये 7,999 और 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। वहीं नया 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपये में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन Feather Black और Feather Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Realme Narzo N53 के स्पेसिफिकेशंस


Realme Narzo N53 में 6.74 इंच की डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 180Hz और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Unisoc T612 SoC पर काम करता है। इस फोन में 6GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन 6GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट करता है। Realme का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Narzo N53 में 50 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Narzo N53 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह बैटरी सिर्फ 30 मिनट्स में 0 से 50 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Narzo N53 की लंबाई 16.726 सेमी, चौड़ाई 7.667 सेमी, मोटाई 0.749 सेमी और वजन 182 ग्राम है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Lightweight and slim design
  • Good battery life, fast charging
  • Decent performance
  • Good front camera performance
  • Bad
  • Display is not the sharpest
  • Software has ads, bloatware apps
  • Weak details from rear camera
  • Lacks 5G
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी612

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.