50MP कैमरा वाले realme NARZO 70 5G पर डिस्‍काउंट, Rs 2 हजार सस्‍ता खरीद पाएंगे, जानें डिटेल

realme NARZO 70 5G : कल यानी 11 जुलाई से यह डिस्‍काउंट लिया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 जुलाई 2024 16:45 IST
ख़ास बातें
  • realme NARZO 70 5G पर डिस्‍काउंट
  • 2 हजार रुपये कम में खरीदने का मौका
  • 50 एमपी कैमरा दिया गया है फोन में
realme NARZO 70 5G Offers : इस साल की शुरुआत में लॉन्‍च हुए realme NARZO 70 5G स्‍मार्टफोन पर कंपनी ने डिस्‍काउंट की पेशकश की है। फोन को 2 हजार रुपये सस्‍ता खरीदा जा सकता है। कूपन डिस्‍काउंट के रूप में यह छूट दी जा रही है। कल यानी 11 जुलाई से यह डिस्‍काउंट लिया जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है। फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्‍लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा सेंसर है। 
 

realme NARZO 70 5G Discount 

realme NARZO 70 5G के 6GB+128GB मॉडल की कीमत 15999 रुपये है। डिस्‍काउंट कूपन का इस्‍तेमाल करके इसे 13999 रुपये में लिया जा सकता है। फोन के 8GB+128GB मॉडल की कीमत 16999 रुपये है। इसे 14999 रुपये में लिया जा सकता है। 

ऑफर 11 जुलाई से शुरू होगा। डिस्‍काउंट कूपन को realme.com और Amazon.in से लिया जा सकता है। तीन महीने तक नो-कॉस्‍ट ईएमआई का ऑप्‍शन भी कंपनी दे रही है। 
 

realme NARZO 70 5G Specifications

Realme Narzo 70 5G में 6.67 इंच की फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन 6nm MediaTek Dimensity 7050 5G SoC से लैस है। इसमें 6GB RAM और 8GB RAM है। वहीं डायनामिक रैम फीचर के साथ इस ऑनबोर्ड मेमोरी को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme Narzo 70 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Realme Narzo 70 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 स्किन पर काम करता है। Realme नए फोन के लिए 3 के सिक्योरिटी अपडेट और 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा कर रहा है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.2 शामिल हैं। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। फोन में धूल और छींटे प्रतिरोध के लिए IP54 रेटिंग है। Realme Narzo 70 5G में 45W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी एक बार चार्ज करने पर 518 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देती है और चार्जिंग टेक्नोलॉजी डिवाइस को सिर्फ 61 मिनट में 100 प्रतिशत तक फुल चार्ज करने का दावा किया जाता है।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.