Realme Narzo 60 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करेगी रियलमी! गीकबेंच पर हुआ स्‍पॉट

Realme Narzo 60 5G : अपकमिंग नारज़ो डिवाइस में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 जून 2023 18:46 IST
ख़ास बातें
  • नया नारज़ो स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर सकती है रियलमी
  • नारज़ो की 60 सीरीज का हो सकता है स्‍मार्टफोन
  • मॉडल नंबर RMX3750 के साथ लिस्‍ट हुआ फोन

यह फोन 8 जीबी रैम के साथ आ सकता है। फोन में और क्‍या खूबियां होंगी, इसका ज्‍यादा पता आने वाले दिनों में चलने की उम्‍मीद है।

Photo Credit: Realme

रियलमी (Realme) की नारज़ो (Narzo) स्‍मार्टफोन सीरीज ने कम वक्‍त में लोकप्रियता पाई है। कई नारज़ो स्‍मार्टफोन्‍स रियलमी की नंबर सीरीज की डिवाइसेज से भी मुकाबला किया है। कहा जा रहा है कि रियलमी एक नए नारज़ो स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च करने की तैयारी में है। यह नारज़ो की 60 सीरीज का स्‍मार्टफोन हो सकता है। अपकमिंग फोन को गीकबेंच पर स्‍पॉट किया गया है। खबरों में कहा गया है कि अपकमिंग नारज़ो फोन को मॉडल नंबर RMX3750 के साथ लिस्‍ट किया गया है।   

नैशविले चैटर की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Realme Narzo 60 5G कंपनी का अगला नारज़ो स्‍मार्टफोन हो सकता है। गीकबेंच डेटाबेस लिस्टिंग से पता चला है कि इसका मदरबोर्ड कोडनेम k6833v1_64_k419 और CPU का नाम ARM MT6833 है। अनुमान सही साबित हुए तो अपकमिंग नारज़ो डिवाइस में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर दिया जा सकता है। 
Advertisement

यह फोन 8 जीबी रैम के साथ आ सकता है। फोन में और क्‍या खूबियां होंगी, इसका ज्‍यादा पता आने वाले दिनों में चलने की उम्‍मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, गीकबेंच के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्‍ट रिजल्‍ट्स में Narzo 60 5G ने 714 और 1868 पॉइंट जुटाए। रिपोर्ट से पता चलता है कि Narzo 60 5G चीन में Realme 11 5G का रीबैज वर्जन होगा। 

Realme 11 5G को कई जरूरी सर्टिफ‍िकेशन मिल गए हैं। यह फोन 6.43 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्‍च हो सकता है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो 18 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 
Advertisement

कंपनी C सीरीज में एक नया स्मार्टफोन Realme C51 भी लॉन्‍च कर सकती है। यह फोन कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर नजर आया है, जिससे इसके लॉन्च का सुझाव मिलता है। Realme C सीरीज में अब तक कई रोचक स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। इस लाइनअप में स्मार्टफोन आईफोन से काफी मिलते हैं। Realme C53 में iPhone Pro मॉडल के समान कैमरा मॉड्यूल है। इसके अलावा इस साल पेश किए गए Realme C55 में iPhone 14 Pro और Pro Max जैसा नोटिफिकेशन पिल है। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 920

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.