Realme GT 7 में होगी 7000mAh से बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी धांसू गेमिंग!

फोन में 7000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी होगी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2025 12:54 IST
ख़ास बातें
  • फोन MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट से लैस होगा।
  • फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है।
  • Realme GT 7 में BOE का 144Hz फ्लैट डिस्प्ले आ सकता है।

Realme GT 6 में 5500mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Realme

Realme GT 7 स्मार्टफोन कंपनी का अगला धांसू फोन होगा जिसके लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। हाल ही में कंपनी ने कंफर्म किया था कि फोन MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट से लैस होगा। अब ब्रांड ने इसकी विशाल कैपिसिटी वाली बैटरी का भी खुलासा कर दिया है। फोन में 7000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी होगी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी जबरदस्त होगा। इसी के साथ फोन के कुछ और स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए हैं। आइए जानते हैं डिटेल। 

Realme GT 7 के लॉन्च से पहले एक के बाद एक धांसू स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया जा रहा है। रियलमी ने अब फोन की बैटरी और फास्ट चार्जिंग को कंफर्म (via) कर दिया है। चीन में Realme के प्रेसिडेंट जू की चेज ने एक Weibo पोस्ट में Realme GT 7 फोन के बैटरी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। जू की के अनुसार, कंपनी की इंटरनल रिसर्च टीम ने पाया कि कैसे यूजर्स बैटरी बचाने के लिए गेमिंग विजुल्स के साथ समझौता कर लेते हैं। स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता इंडस्ट्री में अभी भी एक बड़ा मुद्दा है। इसलिए कंपनी ने Realme GT 7 के जरिए इस समस्या को खत्म करने की कोशिश की है। 

पोस्ट के अनुसार, Xu Qi Chase ने कहा कि कंपनी ने फोन में Dimensity 9400+ चिपसेट दिया है। साथ में 7000mAh से ज्यादा बड़ी बैटरी दी है। फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है। इन सभी फीचर्स से फोन सुनिश्चित करता है कि यूजर को पावर के साथ-साथ एक लम्बी बैटरी लाइफ भी मिले। जू की चेज ने कहा कि यह एक ऐसा फोन होगा जिसमें यूजर्स को गेमिंग के दौरान बैटरी की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

इसी के साथ चीन से जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station ने भी फोन के स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं। जिसके मुताबिक Realme GT 7 में BOE का 144Hz फ्लैट डिस्प्ले आ सकता है। फोन में बेहद पतले बेजल्स होंगे। फोन स्लिम डिजाइन में आएगा और इसकी मोटाई 8.3mm से भी कम होगी। इसका वजन 205 ग्राम से भी कम होगा। सिक्योरिटी के लिए फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इसमें पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग होगी। फोन का मिडल फ्रेम प्लास्टिक में आ सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.