16GB रैम, 50MP कैमरा, 120W चार्जिंग के साथ realme GT 7 Pro लॉन्‍च, जानें डिटेल

realme ने सोमवार को उसके लेटेस्‍ट फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन realme GT 7 Pro को चीन में लॉन्‍च कर दिया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 नवंबर 2024 14:12 IST
ख़ास बातें
  • realme GT 7 Pro स्‍मार्टफोन चीन में लॉन्‍च
  • 50 हजार रुपये से कम में हुआ पेश
  • कई धांसू फीचर्स से लैस है नई रियलमी डिवाइस

realme GT 7 Pro में क्‍वॉलकॉम का लेटेस्‍ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite लगा है।

realme ने सोमवार को उसके लेटेस्‍ट फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन realme GT 7 Pro को चीन में लॉन्‍च कर दिया। फोन में ज्‍यादातर वो खूबियां हैं, जिनके कयास लगाए गए थे। यह 6.78 इंच के 1.5K डिस्‍प्‍ले से पैक्‍ड है। डिस्‍प्‍ले ओलेड है, जो मुड़ा हुआ भी है। दावा है कि फोन में सैमसंग का डिस्‍प्‍ले इस्‍तेमाल हुआ है, जिसकी पीक ब्राइटनैस सबसे ज्‍यादा 6 हजार निट्स तक है। अन्‍य खूबियों में स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर, 16 जीबी रैम, 1टीबी स्‍टोरेज शामिल हैं। फोन में 6500 एमएएच की बैटरी मिलती है, जो 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। खास बात है कि इस 26 नवंबर को realme GT 7 Pro भारत में भी लॉन्‍च हो रहा है। 
 

realme GT 7 Pro Price 

realme GT 7 Pro को मार्स ऑरेंज, स्‍टार ट्रेल टाइटेनियम और वाइट कलर्स में लाया गया है। 12GB + 256GB मॉडल के दाम 3699 युआन करीब 43 हजार रुपये हैं। 16GB+256GB मॉडल 3899 युआन यानी करीब 46 हजार रुपये का है। 12GB+512GB मॉडल की कीमत 3999 युआन यानी करीब 47 हजार रुपये है। 16GB+512GB मॉडल 4299 युआन, करीब 50 हजार रुपये का है। वहीं, 16GB+1TB मॉडल के दाम 4799 युआन करीब 56 हजार रुपये का है। 
 

realme GT 7 Pro Specifications, features 

realme GT 7 Pro में 6.78 इंच का OLED प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। उसका रेजॉलूशन 2780×1264 पिक्‍सल्‍स, पीक ब्राइटनैस 6000 निट्स है। यह डिस्‍प्‍ले डॉल्‍बी विजन को भी सपोर्ट करता है। 

realme GT 7 Pro में क्‍वॉलकॉम का लेटेस्‍ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite लगा है। उसके साथ एड्र‍िनो 830 GPU मिलता है। यह 12 जीबी और 16 जीबी रैम ऑप्‍शन में आता है और 1 टीबी तक स्‍टोरेज ऑफर करता है। 
Advertisement

realme GT 7 Pro  लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन करता है, जिस पर realme UI 6.0 की लेयर है। इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है। यह Sony IMX906 सेंसर है और ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 3एक्‍स ऑप्टिकल जूम और 120एक्‍स हाइब्र‍िड जूम के साथ 50 एमपी का टेलिफोटो कैमरा है। तीसरे कैमरे के रूप में 8MP का अल्‍ट्रा-वाइड सेंसर है। 

फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का है। फोन में 6500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 120 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्‍य सुविधाओं में इन-डिस्‍प्‍ले अल्‍ट्रासोनिक फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, इन्‍फ्रारेड सेंसर, आईपी68 और 69 रेटिंग दी गई है। स्‍टीरियो स्‍पीकर्स फोन में हैं और टाइप-सी चार्जिंग का सपोर्ट है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium IP69-rated design
  • Top-notch performance
  • Great for gaming
  • Excellent battery life (China model)
  • 120W fast charging
  • Smooth software
  • Bad
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  2. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  3. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  4. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  5. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  6. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  7. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  8. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  9. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.