Realme GT 6T Launched in India : 5500mAh बैटरी, 120W चार्जिंग, 12GB रैम के साथ नया रियलमी फोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Realme GT 6T : इसमें 12 जीबी तक रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 512 जीबी तक है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 मई 2024 13:54 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 6T स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 29 मई से होगी नए रियलमी जीटी फोन की सेल
  • 30,999 रुपये है इसकी शुरुआती कीमत

रियलमी का कहना है कि उसने Realme GT 6T में 5,500mAh की बैटरी दी है, जो 120W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Realme GT 6T स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह देश में आया पहला फोन है, जिसमें क्‍वॉलकॉम का 4nm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर (Realme GT 6T Soc) लगा है। GT 6T में 12 जीबी रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 512 जीबी तक है। फोन में डुअल रियर कैमरा (Realme GT 6T Camera) सेटअप है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है, जोकि सोनी का LYT-600 सेंसर है। रियलमी का कहना है कि उसने Realme GT 6T में 5,500mAh की बैटरी दी है, जो 120W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Realme GT 6T price in India, availability

Realme GT 6T के दाम 8GB RAM और 128GB स्‍टोरेज मॉडल के लिए 30,999 रुपये से शुरू होते हैं। फोन को 8GB+256GB और 12GB+256GB ऑप्‍शंस में भी लाया गया है और कीमत 32,999 रुपये व 35,999 रुपये है। इसका टॉप वेरिएंट 39,999 रुपये का है। 
Advertisement

Realme GT 6T को फ्लूइड सिल्‍वर और राजोर ग्रीन कलर्स में लाया गया है। सेल 29 मई को दोपहर 12 बजे से एमेजॉन और कंपनी की वेबसाइट पर होगी। ICICI, HDFC और SBI कार्ड यूजर्स 4 हजार रुपये का डिस्‍काउंट पा सकते हैं साथ में 2 हजार रुपये का एक्‍सचेंज ऑफर भी है जिससे फोन की कॉस्‍ट 6 हजार रुपये घट जाती है। 
 

Realme GT 6T specifications, features

डुअल-स‍िम (नैनो) स्‍लॉट में आने वाला Realme GT 6T फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है। उस पर रियलमी UI 5 की लेयर है। कहा जाता है कि फोन को 3 प्रमुख एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड दिए जाएंगे व 4 साल तक सिक्‍यो‍रिटी अपडेट मिलेंगे।  
Advertisement
Realme GT 6T में 6.78 इंच का फुल एचडी+ (1,264x2,780 पिक्‍सल्‍स) LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले है। इसका रिफ्रेश रेट 1Hz से 120Hz के बीच है। पीक ब्राइटनैस 1,000 निट्स की है। रिलयमी का दावा है कि फोन 6 हजार निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनैस ऑफर करता है। 

Realme GT 6T में 4nm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर है। भारत में पहली बार किसी फोन यह प्रोसेसर आया है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB इंटरनल स्‍टोरेज फोन में दिया गया है। 
Advertisement

Realme GT 6T में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा है, जोकि Sony LYT-600 सेंसर है। यह ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 8 एमपी का अल्‍ट्रावाइड एंगल लेंस इसमें दिया गया है। सेल्‍फी के लिए 32 मेगापिक्‍सल का सोनी IMX615 सेंसर Realme GT 6T में मिलता है। 

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें तो Realme GT 6T में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट की सुविधा है। 5,500mAh की बैटरी फोन में है, जो 120W की सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले Realme GT 6T का वजन 191 ग्राम है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vibrant display
  • HDR10 and Dolby vision support
  • IP65 rating for dust and water
  • Bad
  • Rear panel is dust and smudge magnet
  • Plenty of bloatware and third-party apps
  • Sub-par ultra-wide camera
  • Video recording quality isn't great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.