Realme GT 5 Pro देगा 1TB स्टोरेज और बेहतर लो लाइट टेलीफोटो कैमरा के साथ दस्तक, जानें सबकुछ

Realme GT 5 Pro 5,400mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।  

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 नवंबर 2023 15:31 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 5 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Realme GT 5 Pro में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
  • Realme GT 5 Pro में 5,400mAh की बैटरी दी जाएगी।

Realme GT 5 में 240W फास्ट चार्जिंग है।

Photo Credit: Realme

Realme जल्द ही अपने देश में Realme GT 5 Pro लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, चीनी टेक ब्रांड ने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कई टीजर के जरिए इसके फीचर्स का पता चला है। Realme GT 5 Pro में एडवांसत टेलीफोटो कैमरे के साथ लो लाइट में टेलीफोटो शॉट्स और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी। Realme GT 5 Pro को 3,000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट वाली डिस्प्ले दी जाएगी। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC के साथ आएगा। यहां हम आपको Realme GT 5 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme ने Weibo के जरिए Realme GT 5 Pro के बारे में खुलासा किया है। यह फोन 1TB स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि फोन "लो लाइट वाले टेलीफोटो में कुछ नया लाएगा जो कि एक एडवांस टेलीफोटो कैमरे की ओर इशारा करता है।
Advertisement

एक अन्य पोस्टर में Realme ने दावा किया कि कंपनी नए फोन के साथ 240W से ज्यादा फ्लैश चार्जिंग लाएगी जो कि Realme GT 5 Pro पर हाई-स्पीड चार्जिंग की ओर इशारा करता है। Realme GT 5 में 240W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

कंपनी ने हाल के दिनों में Realme GT 5 Pro के अन्य फीचर्स को भी टीज किया है। यह कंफर्म किया गया है कि फोन की डिस्प्ले 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करेगी। यह लगभग 10,000mm स्क्वाअर के सर्फेस एरिया के साथ हीट डिसिपेशन फीचर्स के साथ आ सकता है। यह फोन क्वालकॉम के नए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ आ सकता है।
Advertisement

Realme GT 5 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 1,264x2,780 पिक्सल होगा। इस फोन में 8GB, 12GB और 16GB RAM के साथ 128GB, 256GB, 512GB और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल सोनी LYTIA LYT808 और OmniVision OV08D10 सेंसर और 8 मेगापिक्सल Sony IMX890 टेलीफोटो सेंसर मिलेगा। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन 5,400mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.