Realme GT 5 Pro आएगा 1.5K डिस्प्ले, 1TB स्पेस, 100W चार्जिंग के साथ! 7 दिसंबर को है लॉन्च

Realme GT 5 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड LTPO डिस्प्ले देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 नवंबर 2023 16:31 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 5 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड LTPO डिस्प्ले मिल सकती है।
  • इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।
  • यह स्मार्टफोन 5,400mAh की बैटरी के साथ आ सकता है।

Realme GT 5 (फोटो में) में एंड्रॉयड 13 आधारित Realme UI दिया गया है

Realme की ओर से अपकमिंग स्मार्टफोन Realme GT 5 Pro लॉन्च डेट घोषित कर दी गई है। कंपनी ने लॉन्च तारीख के अलावा किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। लेकिन एक अन्य अपडेट में फोन की चार्जिंग स्पीड के बारे में जरूर पता चलता है। इसके अलावा इससे पहले फोन के बारे में जानकारी आ चुकी है कि यह 6.78 इंच के 1.5K डिस्प्ले वाला फोन होगा। इसमें 1TB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं अभी तक की खास बातें। 

Realme GT 5 Pro कंपनी की ओर से अगला फ्लैगशिप फोन है जिसे ब्रैंड 7 दिसंबर को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने Weibo पोस्ट के माध्यम से इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। लेकिन फोन को चीन की एक सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है। यह स्मार्टफोन चीन की 3C सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ है। जिसमें इसकी चार्जिंग स्पीड के बारे में पता चलता है। लिस्टिंग बताती है कि फोन 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला है। हालांकि रियलमी ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। 
Advertisement

रियलमी ने फोन को टीज करते हुए पोस्ट किया है। लेकिन इस पोस्टर में सिर्फ फोन के रियर कैमरा की एक झलक मिलती है। इसमें गोल कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। इससे पहले भी फोन के बारे में कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिसके मुताबिक, फोन में 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। यह लगभग 10,000mm स्क्वाअर के सर्फेस एरिया के साथ हीट डिसिपेशन फीचर्स के साथ आ सकता है। यह फोन क्वालकॉम के नए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ आ सकता है।

Realme GT 5 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड LTPO डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। फोन 8GB, 12GB और 16GB RAM के साथ 128GB, 256GB, 512GB और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज कंफिग्रेशंस में लॉन्च किया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल सोनी LYTIA LYT808 और OmniVision OV08D10 सेंसर और 8 मेगापिक्सल Sony IMX890 टेलीफोटो सेंसर आने की बातें सामने आ रही हैं। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। यह स्मार्टफोन 5,400mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  2. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  3. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  4. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  5. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  10. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.