240W का चार्जर ला रही है Realme, मिनटों में फुल चार्ज होगा यह स्‍मार्टफोन!

साल 2022 में रियलमी GT Neo 3 में 150W फास्ट चार्जिंग लेकर आई थी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जनवरी 2023 18:49 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo 5 में मिलेगा यह चार्जिंग सपोर्ट
  • मिनटों में चार्ज हो जाएगा स्‍मार्टफोन
  • अगले महीने कंपनी लॉन्‍च करेगी निओ स्‍मार्टफोन को

कहा जाता है कि Realme GT Neo 5 में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर दिया जाएगा। हालांकि अभी फोन लॉन्‍च की कोई सटीक तारीख पता नहीं है।

240वॉट का ‘स्‍मार्टफोन चार्जर' नया शगल नहीं है। मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस (MWC) 2022 में इसके बारे में बता दिया गया था। ओपो (Oppo) ने इस चार्जिंग टेक्निक को पेश किया था। जैसाकि सभी जानते हैं रियलमी, ओपो, वनप्‍लस एक पैरंट कंपनी के अलग-अलग प्‍लेयर्स हैं और अक्‍सर टेक्‍नॉलजी भी शेयर करते हैं। रियलमी ने भी अब इसी चार्जिंग सॉल्‍यूशन को पेश किया है। कंपनी ने इस साल अपने अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट लाने की पुष्टि की है। रियलमी के GT Neo 5 में यह फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिलेगा। साल 2022 में रियलमी GT Neo 3 में 150W फास्ट चार्जिंग लेकर आई थी। कहा जाता है कि Realme GT Neo 5 में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर दिया जाएगा। हालांकि अभी फोन लॉन्‍च की कोई सटीक तारीख पता नहीं है, कंपनी ने कहा है कि रियलमी जीटी नियो को 5 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।

कहा जाता है कि 240W चार्जिंग के साथ Realme GT Neo 5 मिनटों में 4500mAh की बैटरी को पूरी तरह से चार्ज कर सकता है। कंपनी ने अपने ऑफ‍िशियल वीबो पेज पर कन्‍फर्म किया है कि रियलमी जीटी नियो 5 सबसे तेज 240W चार्जिंग तकनीक के साथ आने वाला कंपनी का पहला फोन होगा। 

यह भी बताया है कि फोन फरवरी में आने वाला है। रियलमी ने यह भी बताया है कि इस चार्जिंग तकनीक के लिए वह 240W डुअल GaN मिनी चार्जिंग एडॉप्टर को इस्‍तेमाल करेगी। कंपनी USB-C इंटरफेस के साथ एक 12A चार्जिंग केबल भी पेश करेगी। Realme GT Neo 5 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे हैं। कहा जा रहा है कि इस स्‍मार्टफोन में 6.7 इंच का FHD+ डिस्‍प्‍ले होगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। यह फोन क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है और इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। 

कैमरा के लेवल पर भी अनुमान लगाए जाने लगे हैं। कहा जा रहा है कि Realme GT Neo 5 में 50MP और 25MP का सेंसर होगा। फोन के 2 मॉडल आने की बात कही जा रही है, जिसमें 240W चार्जिंग सपोर्ट वाली डिवाइस में 4,600mAh की बैटरी होगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.