Realme Buds T200 भारत में लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 50 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कितनी है कीमत

Realme Buds T200 भारत में लॉन्च कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जुलाई 2025 10:54 IST
ख़ास बातें
  • Realme Buds T200 में 12.4 मिमी डायनामिक बेस ड्राइवर दिए गए हैं।
  • Realme Buds T200 में 530mAh की बैटरी दी गई है।
  • Realme Buds T200 में 32dB तक ANC मिलता है।

Realme Buds T200 में 12.4 मिमी डायनामिक बेस ड्राइवर हैं।

Photo Credit: Realme

Realme ने बड्स टी सीरीज में नए Realme Buds T200 लॉन्च कर दिए हैं। इन ईयरबड्स में क्रिस्टल अलॉय डिजाइन दिया गया है। इसके साथ इनमें 12.4 मिमी डायनामिक बेस ड्राइवर और LDAC सपोर्ट मिलता है। हाई-रेजोल्यूशन ऑडियो सपोर्ट और 32dB तक एक्टिव नॉइज कैंसलेशन के साथ आने वाले Buds T200 की बैटरी केस के साथ 50 घंटे तक चल सकती है। यहां हम आपको Realme Buds T200 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme Buds T200 Price

Realme Buds T200 की कीमत 1,999 रुपये है। यह 300 रुपये के बैंक ऑफर के बाद 1699 रुपये में मिलेगा। इन ईयरबड्स की बिक्री रियलमी की ऑफिशियल साइट और फ्लिपकार्ट के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर पर 1 अगस्त, 2025 से शुरू होगी। Realme Buds T200 मिस्टिक ग्रे, स्नोई व्हाइट, ड्रीमी पर्पल और नियॉन ग्रीन कलर में आता है।

Realme Buds T200 Specifications

Realme Buds T200 में 12.4 मिमी डायनामिक बेस ड्राइवर दिए गए हैं। ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल डिवाइस कनेक्शन और गूगल फास्ट पेयर सपोर्ट है। यह SBC, AAC और LDAC कोडेक्स और 360° स्पैटियल ऑडियो का सपोर्ट करता है। इसमें 32dB तक ANC मिलता है और क्लियर कॉल के लिए 4 माइक सिस्टम दिया गया है। इसमें 45ms तक की सुपर-लो लेटेंसी मिलती है। यह स्मार्ट टच कंट्रोल और रियलमी लिंक ऐप सपोर्ट के साथ आता है। ईयरबड्स में धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग दी गई है। ईयरबड्स रियलमी लिंक ऐप के साथ कंपेटिबल हैं।

Buds T200 में 58mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10 घंटे (AAC + ANC OFF) / 8 घंटे (AAC + ANC ON) / 4.5 घंटे (LDAC + ANC ON) तक चल सकती है। वहीं केस में 530mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50 घंटे (AAC + ANC OFF) / 35 घंटे (AAC + ANC ON) / 20 घंटे (LDAC + ANC ON) तक चल सकती है। ईयरबड्स फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं, जिससे सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 5 घंटे तक प्लेबैक मिलता है।

Realme Buds T200 की कीमत कितनी है?

Realme Buds T200 की कीमत 1,999 रुपये है।

Realme Buds T200 में कैसे ड्राइवर हैं?

Realme Buds T200 में 12.4 मिमी डायनामिक बेस ड्राइवर दिए गए हैं।

Realme Buds T200 की बैटरी कैसी है?

Realme Buds T200 के केस में 530mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50 घंटे तक चलती है।

Realme Buds T200 में कौन सी रेटिंग है?

Realme Buds T200 में IP55 रेटिंग दी गई है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन! आई धमाका डील
  2. 60 घंटे की बैटरी वाले Baseus MC2 ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid SpinX स्मार्टवॉच लॉन्च, फ्लैशलाइट जैसे यूनीक फीचर, 100 दिनों तक बैटरी! जानें सबकुछ
  2. OnePlus Ace 6 Ultra के साथ लॉन्च होगा 15000mAh बैटरी वाला 120W फास्ट चार्जर, जानें सबकुछ
  3. 20 हजार नौकरियां खत्म करेंगीं Meta, Microsoft! AI बन रहा बड़ी वजह
  4. 60 घंटे की बैटरी वाले Baseus MC2 ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Xiaomi के पहले वायरलेस हेडफोन Redmi Headphones Neo लॉन्च होंगे 72 घंटे की बैटरी के साथ, फीचर्स हुए लिस्ट
  6. OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च 28 अप्रैल को, 8600mAh बड़ी बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, जानें सबकुछ
  7. 7 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन! आई धमाका डील
  8. iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. iPhone 18 Pro Max में मिलेगा अबतक का सबसे धांसू कैमरा! डमी फोटो लीक
  10. Apple ने मांगी Samsung से मदद, 20वीं एनिवर्सरी के लिए बनवा रही खास iPhone 20 डिस्प्ले!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.