Realme 9 Pro+ फोन IMEI database पर लिस्ट! अगले साल हो सकता है लॉन्च...

रिपोर्ट की मानें, तो Realme 9 Pro और Realme 9 Pro Plus फोन मौजूदा Realme 8 सीरीज़ फोन के अपग्रेड होंगे। यह नई सीरीज़ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2021 11:51 IST
ख़ास बातें
  • माना जा रहा है IMEI database पर लिस्ट हुआ है Realme 9 Pro+ फोन
  • RMX3393 मॉडल नंबर रियलमी 9 प्रो प्लस का हो सकता है
  • Realme 8 सीरीज़ का अपग्रेड होगी रियलमी 9 सीरीज़
Realme 9 स्मार्टफोन को लेकर हाल ही में कंपनी ने ऐलान किया था कि यह फोन भारत में अगले साल 2022 में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अब रियलमी 9 सीरीज़ के Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी सामने आई है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी 9 सीरीज़ के एक फोन IMEI database का सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है, माना जा रहा है कि यह फोन रियलमी 9 प्रो प्लस हो सकता है। हालांकि, सर्टिफिकेशन के जरिए फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।
 

टिप्सटर मुकुल शर्मा के ट्वीट के अनुसार, IMEI database वेबसाइट पर Realme फोन RMX3393 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है। माना जा रहा है कि यह Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि, सर्टिफिकेशन के जरिए फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।  
Advertisement

रिपोर्ट की मानें, तो Realme 9 Pro और Realme 9 Pro Plus फोन मौजूदा Realme 8 सीरीज़ फोन के अपग्रेड होंगे। यह नई सीरीज़ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगी।

माना जा रहा है कि सीरीज़ में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया जाएगा।
Advertisement

आपको बता दें, पहले कहा जा रहा था कि रियलमी 9 सीरीज़ भारत में फेस्टिवल सीज़न से पहले अक्टूबर महीने में लॉन्च की जाएगी। हालांकि, बाद में Realme ने खुद पुष्टि करते हुए बताया कि रियलमी 9 साल 2022 में लॉन्च होगा। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि सीरीज़ के बाकि फोन Realme 9 Pro+ आदि भी अगले साल लॉन्च किए जा सकते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 9 Pro, IMEI database, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  2. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  3. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  4. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  5. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  6. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  8. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  9. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  10. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.