5000mAh बैटरी वाले Realme 8 5G का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Realme 8 5G के नए 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है। यह नया वेरिएंट सुपरसोनिक ब्लू और सुपरसोनिक ब्लैक कलर ऑप्शन्स में आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 मई 2021 12:07 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का डायमेंसिटी 700 SoC चिपसेट है
  • Realme 8 5G में 8GB की LPDDR4x रैम है
  • फोन में ट्रपिल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

अप्रैल में यह स्मार्टफोन 4GB + 128GB और 8GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया गया था

Realme 8 5G का नया स्टोरेज मॉडल भारत में लॉन्च हो चुका है। अब भारत में इस स्मार्टफोन में अतिरिक्त रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन दी गई है। अप्रैल की शुरुआत में यह स्मार्टफोन 4GB + 128GB और 8GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इसमें नया 4GB + 64GB वेरिएंट जोड़ दिया है। स्टोरेज कैपिसिटी में बदलाव के अलावा फोन की बाकी सभी स्पेसिफिकेशन वही हैं। Realme 8 5G में मीडियाटेक का डायमेंसिटी 700 SoC चिपसेट और 6.5 इंच की 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्पले है।
 

Realme 8 5G price in India, availability

Realme 8 5G के नए 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है। यह नया वेरिएंट सुपरसोनिक ब्लू और सुपरसोनिक ब्लैक कलर ऑप्शन्स में आता है। इसे 18 मई दोपहर 12 बजे से Realme.com से खरीदा जा सकेगा।
वहीं इसके 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध रहेंगे।
 

Realme 8 5G specifications

Realme 8 5G में 6.5 इंच की फुलएचडीप्लस (1,080x2,400 पिक्सल) की 90Hz और 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्पले है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक का डायमेंसिटी 700 SoC चिपसेट है जिसे 8GB की LPDDR4x रैम के साथ पेअर किया गया है। इसमें 128GB की UFS 2.1 स्टोरेज देखने को मिलती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढाया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलता है जिसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung GM1 प्राइमरी सेंसर है, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है और 2 मेगापिक्सल का ही तृतीयक सेंसर है। सैल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट की तरफ में दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v5.1, GPS/ A-GPS, और एक USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में साइड में माउंट किया गया फिंगरप्रिंट सेंसर है। पावर के लिए इस रियलमी फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है जिसमें 18W की 'क्विक चार्ज' फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.