Realme 6i की सेल आज होगी फिर से, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

रियलमी 6आई के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत क्रमश: 12,999 रुपये और 14,999 रुपये है। फोन को एक्लिप्स ब्लैक और लूनर व्हाइट रंग में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 अगस्त 2020 09:52 IST
ख़ास बातें
  • Realme 6i की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी
  • सेल Flipkart और Realme.com पर आयोजित की जाएगी
  • रियलमी 6आई की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है

Realme 6i की भारत में कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है

Realme 6i फ्लैश सेल के जरिए आज एक बार फिर उपलब्ध होने जा रहा है। सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme की वेबसाइट पर शुरू होगी। रियलमी के इस किफायती स्मार्टफोन में आपको क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल सेंसर से लैस आता है। इसके अलावा Realme 6i में होल-पंच डिस्प्ले, जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, मीडियाटेक हीलियो जी90टी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है।
 

Realme 6i price in India

रियलमी 6आई के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत क्रमश: 12,999 रुपये और 14,999 रुपये है। फोन को एक्लिप्स ब्लैक और लूनर व्हाइट रंग में खरीदा जा सकता है। Realme 6i की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme की वेबसाइट पर शुरू होगी।
Advertisement

ऑफर्स की बात करें, तो फ्लिपकार्ट पर RuPay डेबिट कार्ड का उपयोग करके प्रीपेड लेनदेन पर 30 रुपये की छूट मिलगी। वहीं, यूपीआई का उपयोग करने वाले पहले प्रीपेड लेनदेन पर भी 30 रुपये की छूट है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत का असीमित कैशबैक और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ पांच प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी। 1,445 रुपये से शुरू होने वाले नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी उपलब्ध होंगे। Realme.com से फोन खरीदने पर 500 रुपये तक का मोबिक्विक सुपरकैश मिलेगा।
 
 

Realme 6i specifications

डुअल-सिम रियलमी 6आई एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एलसीडी होल-पंच डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। फोन में 2.05 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो जी90टी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है। इस फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement

Realme 6i चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। Realme के इस फोन में आगे की तरफ एक मात्र 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फ्रंट कैमरा पोर्ट्रेट मोड, टाइम लैप्स, पनोरमिंक व्यू, एआई ब्यूटी, एचडीआर, फेस रिकग्निशन, फिल्टर और बोकेह इफेक्ट कंट्रोल के साथ आता है।

स्मार्टफोन की बैटरी 4,300 एमएएच की है। यह 20 वॉट फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, एनएफसी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। Realme 6i का डाइमेंशन 162.1x74.8x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 191 ग्राम।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Very good battery life
  • 90Hz display
  • Decent daylight performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Weak low-light cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.