Realme 6i भारत में 14 जुलाई को हो सकता है लॉन्च, Flipkart ने किया टीज़

Flipkart ने Realme 6i के भारत लॉन्च को टीज़ करने के लिए एक तस्वीर पोस्ट की, जिससे पता चलता है कि इस फोन की कीमत को 15,000 रुपये से कम रखा जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 जुलाई 2020 16:34 IST
ख़ास बातें
  • Realme C11 के साथ 14 जुलाई को लॉन्च हो सकता है Realme 6i
  • होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा के साथ आता है नया रियलमी फोन
  • फ्लिपकार्ट टीज़र से रियलमी 6आई की भारत में कीमत का भी मिला अंदाज़ा

Realme C11 भी 14 जुलाई को भारत में लॉन्च होने जा रहा है

Realme 6i को भारत में Realme C11 के साथ 14 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक रियलमी 6आई के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन Flipkart ने शुक्रवार को अपने मोबाइल ऐप के जरिए नए Realme फोन के लॉन्च की जानकारी साझा की। रियलमी 6आई 15,000 रुपये प्राइस रेंज में आने के लिए टीज़ किया गया है। यह Realme 6s का रीब्रांडेड वेरिएंट हो सकता है, जिसे मई में यूरोप में लॉन्च किया गया था। हालांकि, एक Realme 6i मॉडल मार्च में म्यांमार में लॉन्च किया गया था, जिसमें फ्लिपकार्ट में देखी गई स्पेसिफिकेशन से अलग स्पेसिफिकेशन थी।

Flipkart ने अपने मोबाइल ऐप के होम स्क्रीन पर Realme 6i लॉन्च की एक तस्वीर पोस्ट की, जैसा कि टिपस्टर सुधांशु अंबोरे ने ट्वीट किया था। तस्वीर में लिखे गए टेक्स्ट से पता चलता है कि इस फोन का नाम Realme 6i होगा और यह 15,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। यह भी दावा किया गया है कि यह इस रेंज का सबसे शक्तीशाली स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा तस्वीर इसके 14 जुलाई को लॉन्च होने की जानकारी देती है।
Advertisement

टिपस्टर द्वारा पोस्ट की गई एक अन्य तस्वीर बताती है कि फ्लिपकार्ट ने Realme 6i के स्पेसिफिकेशन की जानकारी के लिए एक माइक्रोसाइट भी बनाई है। उस तस्वीर में फोन में मीडियाटेक हीलियो जी90टी चिपसेट और 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले दिए जाने की जानकारी दी गई है। फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा।
 

ट्विटर पर रिपोर्ट किए जाने के बाद फ्लिपकार्ट ने Realme 6i की लिस्टिंग को हटा दिया था। Gadgets 360 ऐप पर इस लिस्टिंग को सत्यापित करने में असमर्थ था। हालांकि अब यह काफी हद तक साफ हो गया है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को 14 जुलाई को Realme C11 के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
Advertisement

पिछले हफ्ते, Realme 6i का कथित पोस्टर ऑनलाइन सामने आया था जो भारत में इसके जल्द लॉन्च होने की ओर संकेत देता था। उस पोस्टर में नए रियलमी फोन की एक तस्वीर भी दिखाई गई थी। यह फ्लिपकार्ट में दिखाई गई तस्वीर से मेल खाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
  2. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
  4. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: डेली 2GB इंटरनेट वाला कौन सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद
  5. Airtel यूजर्स को ₹30,000 से ज्यादा के फायदे, फ्री मूवी टिकट और iPhones पर भारी बचत भी!
  6. इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो जानें कैसे होंगे फायदे?
  7. Samsung ने बढ़ाए अपने 3 सस्ते 5G फोन के दाम, ₹2 हजार तक महंगे हुए ये मॉडल!
  8. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
  9. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
  10. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.