Realme की 300W फास्ट चार्जिंग होगी 14 अगस्त को पेश, हुआ खुलासा

Realme ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वह फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी में नया फीचर दिखाने के लिए 14 अगस्त को चीन में एक इवेंट आयोजित करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अगस्त 2024 11:40 IST
ख़ास बातें
  • Realme 300W रैपिड चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने जा रहा है।
  • Realme फोन में 150W, 240W फास्ट चार्जिंग दिखाने वाला पहला ब्रांड था।
  • अधिकतर कंपनियां 100W चार्जिंग के साथ 6,000mAh बैटरी वाले फोन ला रही हैं।

Realme 300W फास्ट चार्जिंग

Photo Credit: Realme

Realme स्मार्टफोन के मामले में 150W और 240W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश करने वाला पहला ब्रांड था। हाल ही में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ब्रांड अब 300W रैपिड चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने जा रहा है। आज ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वह फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी में नया फीचर दिखाने के लिए 14 अगस्त को चीन में एक इवेंट आयोजित करेगा।


Realme 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी


Redmi समेत कई स्मार्टफोन ब्रांड्स ने कथित तौर पर बीते साल 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी तैयारी की थी। हालांकि, अधिकतर स्मार्टफोन ब्रांड्स हाल ही में फास्ट चार्जिंग को लगभग 100W तक रखते हुए करीब 6,000mAh कैपेसिटी की बड़ी बैटरी पेश किए जा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि Realme 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी की घोषणा करने वाला पहला स्मार्टफोन ब्रांड होगा।

Realme के ग्लोबल हेड ऑफ मार्केटिंग, फ्रांसिस वोंग ने जून में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी कंपनी 300W रैपिड चार्जिंग टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग कर रही थी। नए फास्ट चार्जिंग सॉल्युशन की ऑफिशियल जानकारी की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह 3 मिनट से भी कम समय में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है और लगभग 5 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।
Advertisement

फिलहाल इस बात पर कोई खुलासा नहीं है कि आने वाले Realme के कौन से स्मार्टफोन 300W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगे। इस महीने ब्रांड चीन में Realme 13 और 13 Pro सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इस साल के आखिर में यह नए Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट से लैस Realme GT 7 Pro को पेश करेगा। हालांकि, यह 300W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट के साथ नहीं आ सकता है। Realme की 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी की घोषणा अगले हफ्ते की जाएगी, लेकिन इसका सपोर्ट करने वाले Realme स्मार्टफोन आने कुछ महीने लग सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme, Realme 300W Fast Charging, Realme Fast Charging

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.