Flipkart Super Value Week: Realme 2 Pro, Nokia 6.1 Plus और Honor 9N समेत कई फोन बिक रहे सस्ते में

Flipkart Super Value Week का आगाज़ हो चुका है। फ्लिपकार्ट सुपर वैल्यू वीक में नए स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 फरवरी 2019 11:36 IST
ख़ास बातें
  • 14,990 रुपये में उपलब्ध है Realme 2 Pro का 6 जीबी रैम वेरिएंट
  • Flipkart Super Value Week सेल 8 फरवरी तक
  • चुनिंदा स्मार्टफोन पर मिल रहा एक्सचेंज डिस्काउंट

Flipkart Super Value Week: Realme 2 Pro, Nokia 6.1 Plus और Honor 9N समेत कई फोन बिक रहे सस्ते में

Flipkart Super Value Week का आगाज़ हो चुका है। फ्लिपकार्ट सुपर वैल्यू वीक में नए स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं। ग्राहक 8 फरवरी तक Flipkart Sale का फायदा उठा पाएंगे। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत अतिरिक्त 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। Realme 2 Pro, Honor 9N, Nokia 6.1 Plus, Redmi 6, Nokia 5.1 Plus और Motorola One Power स्मार्टफोन छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। फ्लिपकार्ट सेल में Vivo V11 Pro, V9 Pro और Oppo F9 Pro स्मार्टफोन की खरीदी पर यदि ग्राहक अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो 2,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।
 

Flipkart Super Value Week सेल में मिलने वाले शानदार ऑफर्स

रियलमी 2 प्रो का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को वैसे तो 13,990 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी यह हैंडसेट 12,990 रुपये में मिल रहा है। Realme 2 Pro का 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 17,990 रुपये के बजाय 14,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

Honor 9N का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 4 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट क्रमश: 8,999 रुपये, 11,999 रुपये और 17,999 रुपये में बेचा जा रहा है। याद करा दें कि, 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये, 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये और 4 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Flipkart Sale में Nokia 6.1 Plus भी छूट के साथ बेचा जा रहा है। नोकिया 6.1 प्लस का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,499 रुपये के बजाय अभी 14,999 रुपये में मिल जाएगा। Redmi 6 की कीमत में भी अस्थाई रूप से कटौती की गई है। रेडमी 6 का 3 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पहले 8,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध था, लेकिन अभी फ्लिपकार्ट सेल में ग्राहक इस मॉडल को 8,499 रुपये में खरीद पाएंगे।
Advertisement

Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन 10,599 रुपये के बजाय 9,999 रुपये में मिल रहा है। Motorola One Power को 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन Flipkart Super Value Week के दौरान यह हैंडसेट 14,999 रुपये में मिल जाएगा। 1,500 रुपये की छूट के साथ Samsung Galaxy On6 हैंडसेट 12,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Vivo V9 Pro को 17,990 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन ग्राहक इस मॉडल को सेल के दौरान 14,990 रुपये में खरीद पाएंगे। वीवो वी9 प्रो खरीदने वाले ग्राहक यदि पुराना फोन वापस करते हैं तो 2,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जाएगा। Oppo F9 Pro और Oppo A3s पर क्रमश: 2,000 रुपये और 1,500 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.