200 मेगापिक्सल कैमरा वाले Realme 16 Pro पर फ्लिपकार्ट सेल में जबरदस्त ऑफर आया है।
Realme 16 Pro के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Photo Credit: Realme
अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं और 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाला मोबाइल खरीदने का सोच रहे हैं और बजट 50 हजार से भी कम है तो अब आपको इस बजट में भी ऐसा फोन मिल सकता है। Realme 16 Pro के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल खत्म होने के बाद भी जबरदस्त ऑफर मिल रहा है, जिसमें डिस्काउंट से लेकर बैंक ऑफर से बचत हो रही है। पुराना फोन एक्सचेंज में देकर अतिरिक्त बचत भी हो सकती है। ऑफर के बारे में डिटेल से जानते हैं।
Realme 16 Pro (8GB+256GB) फ्लिपकार्ट पर ₹46,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹6,814 पर डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹40,185 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹33,950 कीमत कम हो सकती है। एक्सचेंज ऑफर में कितनी बचत होगी यह सिर्फ एक्सचेंज में दिए जाने वाले मोबाइल की कंडीशन पर निर्भर करता है।
Realme 16 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है।
इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
16 Pro में Arm Mali G615 GPU के साथ ऑक्टा कोर 4nm MediaTek Dimensity 7300 Max 5G चिपसेट मिलता है।
यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस किया गया है।
16 Pro में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1272×2772 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और 1400 निट्स तक ब्राइटनेस है।
Realme के इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ड्यूल सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी