Realme 14 Pro सीरीज में एक और नया रंग! 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले भी कंफर्म, जानें खास फीचर्स

फोन में IP66, IP68, और IP69 रेटिंग देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2024 10:44 IST
ख़ास बातें
  • फोन का डिस्प्ले 1.5K AMOLED पैनल के साथ होगा
  • फोन में रियर में ट्रिपल कैमरा आ सकता है
  • Realme 14 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है

सीरीज में Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ मॉडल्स शामिल हो सकते हैं।

Photo Credit: Realme

Realme 14 Pro सीरीज को लेकर काफी चर्चा है जिसमें कंपनी डिजाइन फीचर्स में खासतौर पर ध्यान खींच रही है। हाल ही में रियलमी ने खुलासा किया था कि Realme 14 Pro में ऐसा पैनल होगा जो कलर चेंज करेगा। यह गिरते हुए तापमान के साथ रंग बदलेगा। और जब तापमान बढ़ेगा तो फिर से ओरिजनल कलर में आ जाएगा। अब एक और खास डिजाइन फीचर कंफर्म करते हुए कंपनी डिस्प्ले स्पेक्स का खुलासा भी कर दिया है। 

Realme 14 Pro के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ और डिटेल्स सामने आए गए हैं। फोन स्यूडे ग्रे लैदर में आने वाला है। जनवरी 2025 में लॉन्च होने वाली इस सीरीज में Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ मॉडल्स के शामिल होने की बात सामने आ रही है। अब फोन का एक और वेरिएंट स्यूडे ग्रे लैदर (via) के साथ आने वाला है। कहा जा रहा है कि यह प्रीमियम लुक देने वाला डिजाइन होगा। 
Advertisement
.
Realme 14 Pro सीरीज के ये फोन मात्र 7.5mm मोटाई के साथ बताए जा रहे हैं। फोन एकदम अल्ट्रा स्लिम होंगे। स्यूडे ग्रे वर्जन में टेक्स्चर फिनिशन देखने को मिलेगी। यह डस्ट और वाटर रसिस्टेंट फीचर के साथ होगा। फोन में IP66, IP68, और IP69 रेटिंग देखने को मिल सकती है। फोन का डिस्प्ले 1.5K AMOLED पैनल के साथ होगा जिसमें कर्व्ड एज होंगे। इसमें 3,840Hz PWM डिमिंग फीचर देखने को मिलेगा। 

Realme 14 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में रियर में ट्रिपल कैमरा आ सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का के मेन लेंस, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस देखने को मिल सकता है। फोन 6000mAh बैटरी से लैस होगा। जिसके साथ में 80W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। फोन में AI बेस्ड फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.