Realme 14 Pro 5G सीरीज में मिलेगा 1.5K डिस्प्ले, भारत में लॉन्च से पहले कंफर्म हुए स्पेसिफिकेशन्स

इससे पहले Realme ने स्मार्टफोन सीरीज को घोषित करते समय बताया था कि 14 Pro सीरीज का रियर पैनल रंग बदलेगा। सीरीज में एक Pro मॉडल के साथ Pro+ मॉडल भी होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2024 12:35 IST
ख़ास बातें
  • Realme ने अपकमिंग 14 Pro 5G सीरीज के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को शेयर किया
  • सीरीज के 42 डिग्री क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आने की पुष्टि की गई है
  • अपकमिंग सीरीज में मात्र 1.6mm पतले बेजल्स मिलेंगे

Photo Credit: Realme

Realme भारत में 14 Pro 5G सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। सीरीज को अगले साल जनवरी में पेश किया जाएगा। अब, लॉन्च डेट के नजदीक आने के साथ कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स को एक-एक करके कंफर्म करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले Realme ने सीरीज के कलर चेंजिंग रियर पैनल को दिखाया था और अब इसके 1.5K डिस्प्ले और पतले बेजल्स वाले डिजाइन के साथ आने की पुष्टि की गई है। सीरीज में Realme 14 Pro 5G के साथ 14 Pro+ 5G मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। सीरीज के कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन्स भी टीज किए गए हैं, जिनकी जानकारी हम नीचे दे रहे हैं।

Realme ने X पर कुछ टीजर्स के जरिए अपकमिंग Realme 14 Pro 5G सीरीज के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को शेयर किया है। स्मार्टफोन सीरीज के अगले साल जनवरी में लॉन्च होने की पुष्टि की गई है और अब जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है, कंपनी ने स्मार्टफोन सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। Realme 14 Pro 5G सीरीज के 42 डिग्री क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आने की पुष्टि की गई है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन से लैस होगा। Realme ने यह भी पुष्टि की है कि अपकमिंग सीरीज में मात्र 1.6mm पतले बेजल्स मिलेंगे।
 

इससे पहले Realme ने स्मार्टफोन सीरीज को घोषित करते समय बताया था कि इसका रियर पैनल रंग बदलेगा। सीरीज में एक Pro मॉडल के साथ Pro+ मॉडल भी होगा, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा मिलने वाला है। सीरीज IP66, IP68, और IP69 सर्टिफिकेशन्स लेकर आएगी।

Realme का कहना है कि इन स्मार्टफोन्स में कोल्ड सेंसिटिव कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। तापमान जब 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे होगा तो रियर पैनल अपना रंग बदल लेगा। हैंडसेट को Nordic इंडस्ट्रियल डिजाइन स्टूडियो Valeur Designers के साथ मिलकर तैयार किया गया है। कहा गया है कि ये स्मार्टफोन दुनिया के पहले डिवाइसेज हैं जो कोल्ड सेंसिटिव कलर चेंजिंग डिजाइन के साथ आते हैं।
Advertisement

Realme 14 Pro+ 5G सीरीज में कंपनी ने एक वेरिएंट Pearl White कलर में पेश किया है। इसमें शैल जैसा टेक्स्चर दिया गया है और मैटे फिनिश है। यह 8mm से पतले साइज में आने वाला है। कंपनी ने इवेंट में दिखाया था कि कैसे तापमान के 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने पर फोन पर्ल व्हाइट से ब्लू कलर में आ जाता है और फिर वापस से तापमान बढ़ने पर पर्ल व्हाइट में चला जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.