Realme 12 Pro Max 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस का लॉन्च से पहले खुलासा, जानें सबकुछ

Realme 12 Pro Max 5G स्टोरेज ऑप्शन 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जनवरी 2024 17:36 IST
ख़ास बातें
  • Realme 12 Pro Max 5G के फ्रंट में कर्व्ड-एज AMOLED डिस्प्ले होगी।
  • Realme 12 Pro Max 5G में Snapdragon 7s Gen 2 चिप मिलेगा।
  • Realme 12 Pro Max 5G में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 प्राइमरी कैमरा होगा।

Realme 12 Pro 5G में 200MP कैमरा होगा।

Photo Credit: Realme

Realme 29 जनवरी को होने वाले अपने आगामी ग्लोबल लॉन्च इवेंट में Realme 12 Pro 5G और Realme 12 Pro+ 5G को लेकर आने वाला है। अफवाहों से पता चलता है कि तीसरा वेरिएंट Realme 12 Pro Max 5G भी दस्तक दे सकता है। टिप्सटर योगेश बरार ने हाल ही में Pro Max 5G के स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी लीक की है। एक फ्लिपकार्ट लिस्टिंग सामने आई, जहां हटाए जाने से पहले स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। आइए Realme 12 Pro Max 5G के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme  12 Pro Max 5G Price (Expected) 

Realme 12 Pro Max 5G स्टोरेज ऑप्शन 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आने की उम्मीद है। 12 Pro Max 5G के 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये हो सकती है।

Realme 12 Pro Max 5G Features, Specifications (Expected)

Realme 12 Pro Max की फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से पता चला है कि इसमें 8GB RAM होगी और यह सबमरीन ब्लू कलर में आएगा। जहां तक ​​फोन के डिजाइन की बात है तो यह Realme 12 Pro+ जैसा ही लग रहा है। बरार द्वारा हाल ही में शेयर की गई फोटो से पता चला कि Realme 12 Pro Max 5G के रियर कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 प्राइमरी कैमरा और OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा।

Realme 12 Pro Max 5G के फ्रंट में कर्व्ड-एज AMOLED डिस्प्ले होगी। इसमें रोलेक्स जैसा लग्जरी वॉच डिजाइन होगा। फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर चलेगा। Realme 12 Pro Max 5G का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन Pro+ वेरिएंट जैसे ही होने की उम्मीद है। फोन में Snapdragon 7s Gen 2 चिप है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  2. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  3. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. SpaceX  के IPO ने 4,400 से ज्यादा वर्कर्स को बनाया मिलिनेयर!
  2. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
  3. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  4. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
  5. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  6. OnePlus Nord Buds 4 के टीजर में दिखी ईयरबड्स की पहली झलक! जानें कैसे होंगे फीचर्स
  7. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  8. Tata Electronics के iPhone प्लांट को बंद करने की चेतावनी, ये है कारण...
  9. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  10. OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.