108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Realme 10 Pro Coca-Cola Edition लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme 10 Pro Coca-Cola Edition के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। रियलमी के इस स्मार्टफोन के बैक पर कोका-कोला लोगो के साथ ब्लैक कलर वेरिएंट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 फरवरी 2023 14:55 IST
ख़ास बातें
  • Realme ने Realme 10 Pro Coca-Cola Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है।
  • Realme 10 Pro Coca-Cola Edition की कीमत 20,999 रुपये है।
  • Realme 10 Pro Coca-Cola Edition के 6.72 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले है।

Realme 10 Pro Coca-Cola Edition में 6.72 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Flipkart

Realme ने Realme 10 Pro Coca-Cola Edition को भारत में शुक्रवार को लॉन्च कर दिया है। Realme 10 Pro का यह स्पेशल वर्जन, स्टैंडर्ड वर्जन जैसे स्पेसिफिकेशंस से लैस है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच की फुल-एचडी+ एलसीडी स्क्रीन है। प्रोसेसर के लिए यह फोन Snapdragon 695 5G SoC से लैस है, जिसके साथ Adreno A619 GPU दिया गया है। इसके अलावा यह नया Realme स्मार्टफोन एक क्रॉप्ड कोका-कोला लोगो के साथ मैट इमिटेशन मेटल प्रोसेस को सपोर्ट करता है। यहां हम आपको Realme 10 Pro Coca-Cola Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Realme 10 Pro Coca-Cola Edition की कीमत और उपलब्धता


Realme 10 Pro Coca-Cola Edition के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। रियलमी के इस स्मार्टफोन के बैक पर कोका-कोला लोगो के साथ ब्लैक कलर वेरिएंट है। रियलमी 10 प्रो कोका-कोला एडिशन की लिमिटेड रिलीज होगी। यह स्मार्टफोन पहली बार 14 फरवरी से दोपहर 12 बजे IST Flipkart और Realme ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 

Realme 10 Pro Coca-Cola Edition के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो Realme 10 Pro Coca-Cola Edition के 6.72 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x 2,400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। प्रोसेसर के लिए यह Snapdragon 695 5G SoC पर काम करता है, जिसके साथ Adreno A619 GPU दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन Android 13 पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा की बात करें तो इसमें 108 मेगापिक्सल का Samsung HM6 प्राइमेरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Realme 10 Pro कोका-कोला एडिशन में 80 के दशक का कोला फिल्टर है जो आपको 1980 के दशक में वापस ले जाता है। इसके अलावा कैमरा शटर साउंड को बोतल खोलने वाले साउंड से बदल दिया जाता है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बैटरी के लिए इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.