Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज

Portronics ने भारत में Luxcell 100R पावर बैंक लॉन्च किया है। इसमें 20,000mAh बैटरी, 100W तक आउटपुट और 70cm की रिट्रैक्टेबल Type-C केबल मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 नवंबर 2026 15:54 IST
ख़ास बातें
  • Portronics Luxcell 100R में 20,000mAh की बैटरी दी गई है
  • पावर बैंक 100W तक का आउटपुट सपोर्ट करता है
  • इसमें 70cm लंबी रिट्रैक्टेबल Type-C केबल मिलती है

Portronics Luxcell 100R की कीमत 4,599 रुपये है

Portronics ने भारतीय बाजार में अपना नया पावर बैंक Luxcell 100R लॉन्च कर दिया है। यह 20,000mAh बैटरी क्षमता के साथ आता है और इसमें 100W तक का फास्ट चार्जिंग आउटपुट मिलता है। इसकी खास बात इसमें दिया गया बिल्ट-इन रिट्रैक्टेबल Type-C केबल है, जिसे जरूरत पड़ने पर बाहर निकालकर इस्तेमाल किया जा सकता है और काम खत्म होने पर वापस पावर बैंक के अंदर समेट सकते हैं। इसमें दो Type-C पोर्ट, PD 3.0 और PPS फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि इससे स्मार्टफोन के अलावा लैपटॉप और टैबलेट जैसे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं। 

Portronics Luxcell 100R में 20,000mAh की बैटरी दी गई है। यह Type-C पोर्ट के जरिए 100W तक का आउटपुट दे सकता है। इसमें 70cm लंबा रिट्रैक्टेबल Type-C केबल मिलता है, जिसे अलग से साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ती। यह केबल 20,000 से ज्यादा बार रिट्रैक्शन और 20,000 से ज्यादा बार बेंडिंग के लिए टेस्ट किया गया है।

Advertisement

इस पावर बैंक में दो Type-C इनपुट और आउटपुट पोर्ट दिए गए हैं। इसकी मदद से यूजर एक साथ दो डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 70 प्रतिशत से ज्यादा होने पर यह 65W + 65W आउटपुट देता है। वहीं, बैटरी 70 प्रतिशत से कम होने पर दोनों डिवाइस को 45W + 45W आउटपुट मिलता है। इसमें 65W तक का इनपुट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

Luxcell 100R में Power Delivery 3.0 और PPS फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। इसमें LED डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जो पावर बैंक में बची बैटरी का सटीक प्रतिशत दिखाता है। कंपनी ने इसमें ओवरचार्ज प्रोटेक्शन, शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन, फायरप्रूफ केसिंग और एडवांस्ड टेम्परेचर कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं।

यह पावर बैंक Android स्मार्टफोन, iPhone, टैबलेट, iPad, MacBook और दूसरे USB-C चार्जिंग सपोर्ट वाले लैपटॉप के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे BIS सर्टिफिकेशन भी मिला है। यह Black और Orange कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके साथ एक साल की वारंटी मिलती है।

Advertisement

Portronics Luxcell 100R को भारत में 4,599 रुपये की शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमत पर पेश किया गया है। इसकी MRP 11,999 रुपये है। यह Portronics की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड है। वहीं, Amazon पर इसकी लिस्टिंग 7,190 रुपये में देखी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  2. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  3. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  4. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
  5. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
  6. BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, 608Km रेंज और 9 एयरबैग्स से लैस, जानें कीमत
  7. सर्दियों के लिए खास Signify ने वाटर हीटर और रूम हीटर किए लॉन्च, कीमत ₹5999 से शुरू
  8. Samsung ने Warby Parker, Gentle Monster इंटेलिजेंट आईवियर किए लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  9. Xiaomi की नई स्मार्टवॉट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी!
  10. 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला Oppo A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.