POCO X7 Pro का आयरनमैन एडिशन भी आएगा, इस तारीख को होगा लॉन्‍च

कंपनी ने यह भी नहीं बताया है कि POCO X7 Pro आयरनमैन एडिशन की क्‍या प्रमुख खूबियां होंगी। हालांकि बड़ा फर्क डिजाइन का हो सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 जनवरी 2025 16:55 IST
ख़ास बातें
  • 9 जनवरी को लॉन्‍च होगा नया पोको स्‍मार्टफोन
  • आयरनमैन एडिशन का डिजाइन होगा खास
  • भारत में फोन की उपलब्‍धता पर अभी जानकारी नहीं

यह फोन 90W फास्ट चार्जिंग से भी लैस होकर आ सकता है।

शाओमी के इंड‍िपेंडेंट ब्रैंड पोको (POCO) की POCO X7 सीरीज दुनियाभर में 9 जनवरी को लॉन्‍च होने जा रही है। दो नए स्‍मार्टफोन्‍स, POCO X7 और POCO X7 Pro से पर्दा हटाया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो ब्रैंड इन दो डिवाइसेज के अलावा और एक सरप्राइज देने के मूड में है। वह X7 Pro का आयरनमैन एडिशन लॉन्‍च करेगा। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है। तमाम स्‍मार्टफोन्‍स कंपनियां ऐसे कोलैबरेशन करती आई हैं। इससे पहले भी हमने फोन्‍स के स्‍पाइडरमैन एडिशन आद‍ि लॉन्‍च होते हुए देखे हैं। हालांकि अभी यह कन्‍फर्म नहीं है कि आयरनमैन एडिशन भारत में आएगा या नहीं।  

कंपनी ने यह भी नहीं बताया है कि POCO X7 Pro आयरनमैन एडिशन की क्‍या प्रमुख खूबियां होंगी। हालांकि बड़ा फर्क डिजाइन का हो सकता है, जैसाकि आमतौर पर इस तरह के एडिशन में देखने को मिलता है। POCO X7 Pro के तमाम स्‍पेसिफ‍िकेशंस कंपनी ने कन्‍फर्म किए हैं। आयरनमैन एडिशन में हार्डवेयर के स्‍तर पर कोई बदलाव किए जाने की उम्‍मीद कम है। 

लीक्स के अनुसार फोन में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले आ सकता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। इसमें रियर में 50MP डुअल कैमरा सेटअप आ सकता है। फोन 90W फास्ट चार्जिंग से भी लैस होकर आ सकता है। 

Poco X7 Pro की भारत में कीमत (Poco X7 Pro Price in India) क्या होगी, इसके बारे में भी कंपनी ने बड़ा अपडेट दिया है। Poco X7 Pro फोन भारत में Rs 30 हजार से कम प्राइस में लॉन्च होगा। यहां पर पुराने मॉडल से तुलना करें तो Poco X6 Pro को 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। ऐसे में अपकमिंग मॉडल भी इसी कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। 
Advertisement

Poco X7 Pro का प्रोसेसर इसका बड़ा हाइलाइट है जिसने AnTuTu पर 1.7 मिलियन पॉइंट्स से ज्यादा का स्कोर किया है। यह चिपसेट 4nm प्रोसेस पर बना है। कंपना का दावा है कि अपने सेग्मेंट में यह फोन अबतक का सबसे पावरफुल फोन बनकर लॉन्च होगा। फोन में LPDDR5x RAM होगी और UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट होगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.