Poco का सस्ता 5G फोन Poco X6 Neo 5G मात्र Rs 10,999 में खरीदने का मौका!

Poco X6 Neo 5G पर इस वक्त भारी छूट मिल रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जनवरी 2025 12:00 IST
ख़ास बातें
  • Poco X6 Neo 5G को केवल Rs 10,999 में खरीदने का अवसर है।
  • Poco X6 Neo 5G में 6.67 इंच AMOLED डिस्‍प्‍ले है।
  • इसके रियर में 108 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Poco X6 Neo 5G में 6.67 इंच का AMOLED डिस्‍प्‍ले है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर कई स्मार्टफोन ब्रांड अपने स्मार्टफोन्स पर भारी छूट उपलब्ध करवा रही हैं। तो अगर आप भी कोई सस्ता 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो कई ब्रांड्स की ओर से कुछ धांसू डील्स दिए जा रहे हैं। ऐसा ही एक ब्रांड है पोको। Poco की ओर से कई ऐसे फोन मार्केट में पेश किए गए हैं 5G कनेक्टिविटी के साथ आकर्षक फीचर्स देते हैं। इनमें से एक फोन Poco X6 Neo 5G भी है जिसे खरीदने का अब सबसे बढ़िया टाइम है। 

Poco X6 Neo 5G के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस वक्त भारी छूट मिल रही है। फोन को बेहद सस्ते में खरीदा जा सकता है। साथ ही बैंक ऑफर का इस्तेमाल कर ज्यादा बचत भी की जा सकती है। Poco X6 Neo 5G पर मिलने वाले इस बेस्ट ऑफर के सभी डिटेल्स नीचे बताने जा रहे हैं। 

Poco X6 Neo 5G Discount Offer
Amazon की ओर से वर्तमान में स्मार्टफोन्स की धांसू सेल चल रही है। Poco X6 Neo 5G को केवल Rs 10,999 में खरीदने का अवसर है। फोन को यूं तो 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इसे साइट पर 11,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लेकिन अगर आप SBI Credit Card के माध्यम से पेमेंट करते हैं तो इस पर 1000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 10,999 रुपये रह जाती है। 
Advertisement
 
Poco X6 Neo 5G Specifications
Poco X6 Neo 5G में 6.67 इंच AMOLED डिस्‍प्‍ले है। इसमें रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स तक है। डिस्प्ले को गोरिल्‍ला ग्‍लास 5 से प्रोटेक्शन मिलता है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन  एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो X6 Neo 5G के रियर में 108 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्‍सल का डेप्‍थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। अन्य फीचर्स में साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और आईआर ब्‍लास्‍टर शामिल है। इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great display with slim bezels
  • Value for money
  • Main camera produces good results in daylight
  • Good battery life
  • Bad
  • Runs Android 13
  • Bloatware
  • Lowlight camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6080

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  9. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.